Tue, 22 Sep 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : यूपी एग्रीस कार्यक्रम के तहत मक्का व धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बच्ची की मौत, मां-बेटा घायल | भयंकर बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोग : भदफर तंबौर क्षेत्रों में लगभग सभी शारदा नदी के तटीय ग्रामों में घुसा पानी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में बर्तन कारोबारी की मौत, लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम,तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में घायल बर्तन कारोबारी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : यूपी एग्रीस कार्यक्रम के तहत मक्का व धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बच्ची की मौत, मां-बेटा घायल | भयंकर बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोग : भदफर तंबौर क्षेत्रों में लगभग सभी शारदा नदी के तटीय ग्रामों में घुसा पानी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में बर्तन कारोबारी की मौत, लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम,तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में घायल बर्तन कारोबारी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : यूपी एग्रीस कार्यक्रम के तहत मक्का व धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बच्ची की मौत, मां-बेटा घायल | भयंकर बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोग : भदफर तंबौर क्षेत्रों में लगभग सभी शारदा नदी के तटीय ग्रामों में घुसा पानी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में बर्तन कारोबारी की मौत, लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम,तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में घायल बर्तन कारोबारी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे |

: मिर्जापुर में मिशन श्रृंखला के अन्तर्गत नगर के गंगा घाटों का कराया जायेगा सुन्दरीकरण

निर्मल दूबे ब्यूरो प्रमुख मिर्ज़ापुर / Thu, Jun 22, 2023 / Post views : 173

Share:

मिशन श्रृंखला के अन्तर्गत नगर के गंगा घाटों का कराया जायेगा सुन्दरीकरण व अनुरक्षण कार्य जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

प्रमुख घाटों गंगा अवतरण व विभिन्न सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कलाकृतियों का चित्रण कर दी जायेगी जानकारी

मीरजापुर 22 जून 2023- जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता कर गंगा घाटों के सुन्दरीकरण व अनुरक्षण कार्य कराये जाने के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि नगर के गंगा घाटों का सुन्दरीकरण व अनुरक्षण जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा विगत दिनों नगर के सभी गंगा घाटों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से वहाँ की समस्याओं पर वार्ता की गई और तत्पश्चात मिशन श्रृंखला प्रस्तावित की गई है। मिशन श्रृंखला के अन्तर्गत नगर के प्रमुख गंगा घाटों यथा - बरियाघाट के पुरुष/महिला घाट, संकठा घाट दाऊ जी घाट, पक्का घाट, नारघाट आदि घाटों सहित अन्य प्रमुख घाटों के सुन्दरीकरण/अनुरक्षण, घाट/सीढ़ी मरम्मत, रंगाई-पुताई, पालिस, पेंटिंग, म्यूरल, फसाड लाइटिंग, हाई मास्ट आदि की व्यवस्था का कार्य कराकर नगर के गंगा घाटों का सुन्दरीकरण व अनुरक्षण कार्य कराया जाना प्रस्तावित हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न घाटों पर स्नान के लिए बनायी गयी जो सीढ़ियाँ टूट गयी हैं, उनकी मरम्मत व लेबलिंग का कार्य सिंचाई विभाग के द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। घाटों पर बालू की बोरियों का तकनीकी तरीके से स्लोप बनाकर अनुरक्षण का कार्य सिंचाई विभाग के द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। नगर के पक्काघाट व अन्य प्रमुख घाटों पर निर्मित प्राचीन भवनों एवं स्तम्भों पर बनाये गये कलाकृतियों को संरक्षित करने हेतु पत्थरों के सफाई, पालिस व रंगाई-पुताई कर सुन्दरीकरण करने का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाना प्रस्तावित है। पक्काघाट, बरियाघाट व नारघाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के दृष्टिगत हाई मास्ट लाइट एवं पक्काघाट पर फसाड लाइट व सी0सी0टी0वी0 कैमरा भी लगाया जाना प्रस्तावित है। यह कार्य लोक निर्माण विभाग (प्रकाश सेक्शन) के द्वारा सम्पन्न कराया जाना प्रस्तावित है। प्रमुख गंगा घाटों पर गंगा अवतरण व विभिन्न सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कलाकृतियों का चित्रण म्यूरल व पेटिंग के द्वारा कराकर घाटों को सुन्दरीकरण के साथ ही लोगों को सांस्कृतिक व आध्यात्मिक गतिविधियों के विषय में जानकारी देने हेतु कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। विभिन्न घाटों पर बने चेंजिंग रूम की मरम्मत/सुदढीकरण का कार्य नगर पालिका द्वारा कराया जाना प्रस्तावित है। घाटों पर फूल-पत्ती/पूजन सामग्री को गंगा में सीधे न प्रवाहित किया जाये इसके लिए प्रमुख स्नान घाटों पर कलशनुमा आकृति के पात्र रखे जाने का कार्य कराया जाना प्रस्तावित है।

कलेक्ट्रेट में फरियादियों के समस्याओं के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु नई पहल

पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट में फरियादियों के समस्याओं के निस्तारण हेतु नई पहल कलेक्ट्रेट में आयोजित ‘‘जिलाधिकारी जनता दर्शन’’ में आने वाले फरियादियों के समस्याओं को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराने के दृष्टिगत विशेष व्यवस्था लागू की गयी हैं। उन्होने बताया कि जन सुनवाई के दौरान कलेक्ट्रेट में प्रत्येक दिन अलग तीन ‘डे- आफिसर’ ( दिवस अधिकारी) जिसमें एक अपर जिलामजिस्ट्रेट, एक उप जिला मजिस्ट्रेट व एक विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी जन शिकायतो के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण हेतु तैनाती की गयी हैं। जिलाधिकारी जनता दर्शन में आने वाले फरियादियों के समस्याओ के संतुष्टिपरक निस्तारण के दृष्टिगत यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गयी हैं। आने वाले फरियादियो के बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ वहां पर कूलर व पेयजल हेतु आर0ओ0 वाटर कूलर की भी व्यवस्था की गयी हैं। जिलाधिकारी जनता दर्शन में आने फरियादियो के आवेदन पत्रो को सर्वप्रथम कम्प्यूटर पर दर्ज करते हुये उन्हें एक प्राप्ति रसीद ( पंजीकरण क्रमांक सहित) उपलब्ध करायी जा रही हैं। त्वरित व गुणवत्तापरक समाधान हेतु डे आफिसर को यह निर्देश दिये गये हैं कि अपने दिवस पर आने वाले आवेदन पत्रो को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण कराने के साथ ही आवेदको से फीडबैक भी प्राप्त किया जाय। पंजीकरण रसीद उपलब्धता कराने की व्यवस्था इसलिये की गई है ताकि यदि आवेदक के प्रार्थना पत्र का निस्तारण निर्धारित समयावधि में नहीं हो पाता है तो उसे पुनः प्रार्थना पत्र देने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि वह पंजीकरण रसीद के साथ पंजीकरण काउंटर पर संपर्क करेगा जहाँ पर दिवस अधिकारी द्वारा उसके प्रार्थना पत्र पर संबंधित विभागीय अधिकारी द्वारा अपलोड की गई आख्या तुरन्त कम्प्यूटर खोलकर देख लिया जायेगा और तत्पश्चात संबंधित विभागीय अधिकारी से दूरभाष पर तत्काल वार्ता कर यथावश्यक समाधान कराया जायेगा। यह सम्पूर्ण व्यवस्था जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन में प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों के त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु की गई है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, संयुक्त मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय के अलावा जनपद के प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस प्रतिनिधि उपस्थित रहें। /

निर्मल दुबे ब्यूरो प्रमुख मिर्जापुर उत्तर प्रदेश

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें