Wed, 23 Sep 2026
Breaking News
इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : यूपी एग्रीस कार्यक्रम के तहत मक्का व धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बच्ची की मौत, मां-बेटा घायल | भयंकर बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोग : भदफर तंबौर क्षेत्रों में लगभग सभी शारदा नदी के तटीय ग्रामों में घुसा पानी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में बर्तन कारोबारी की मौत, लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम,तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : यूपी एग्रीस कार्यक्रम के तहत मक्का व धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बच्ची की मौत, मां-बेटा घायल | भयंकर बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोग : भदफर तंबौर क्षेत्रों में लगभग सभी शारदा नदी के तटीय ग्रामों में घुसा पानी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में बर्तन कारोबारी की मौत, लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम,तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : यूपी एग्रीस कार्यक्रम के तहत मक्का व धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बच्ची की मौत, मां-बेटा घायल | भयंकर बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोग : भदफर तंबौर क्षेत्रों में लगभग सभी शारदा नदी के तटीय ग्रामों में घुसा पानी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में बर्तन कारोबारी की मौत, लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम,तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार |

: गोंडा : स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल परसपुर में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Nov 16, 2024 / Post views : 140

Share:

परसपुर, गोण्डा: परसपुर नगर के बेलसर मार्ग स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में 17 नवंबर, रविवार को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम विवेकानंद पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के तत्वावधान में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का नेतृत्व स्वामी मुक्तिनाथानंद करेंगे, जिसमें हृदय और नेत्र रोगों का परामर्श एवं परीक्षण निशुल्क किया जाएगा।

इस विशेष चिकित्सा शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर क्षितिज प्रसाद (एम.डी., डी.एम. कार्डियोलॉजी) और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्योत्सना सिंह (एम.एस., ऑपथैल्मोलॉजी) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे, जो मरीजों को निशुल्क परामर्श देंगे। शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है।

शिविर के दौरान हृदय रोगियों के लिए निशुल्क ईसीजी, रैंडम ब्लड शुगर की जांच, दवाइयों का वितरण, और लिपिड प्रोफाइल, टीएमटी, टू डी इको (आवश्यकतानुसार) जैसी विशेष जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और सीएबीजी जैसी कार्डियक सर्जिकल प्रक्रियाएं भी आवश्यकता के अनुसार विवेकानंद पॉलीक्लीनिक, लखनऊ में निशुल्क या रियायती दरों पर की जाएंगी।

नेत्र रोगियों के लिए निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सहित अन्य नेत्र संबंधी बीमारियों का परीक्षण भी किया जाएगा। इसके साथ ही आयुष्मान भारत एवं टीपीए योजनाओं के अंतर्गत योग्य मरीजों के लिए कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

संपर्क हेतु जानकारी:

शैलेन्द्र सिंह: 7565872266
सरजू प्रसाद कौशल: 9451039157
आशीष सिंह: 9415252884
कुंवर विजय बहादुर सिंह (बच्चा साहब): 9838500320
विजय चौरसिया: 9918600010
राधेश्याम सोनी: 9208597148

निवेदक: श्री रामकृष्ण सेवा समिति, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, बेलसर रोड, परसपुर बाजार, गोण्डा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें