नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Nov 5, 2023 / Post views : 163

परसपुर गोंडा : परसपुर ब्लॉक क्षेत्र अन्तर्गत राजापुर प्राथमिक विद्यालय में बूथ नंबर 184,185,व 186 की मतदाता सूची का सत्यापन किया गया। इस दौरान शक्तिकेन्द्र राजापुर के भाजपा सेक्टर प्रवासी प्रवासी राम सिंह तथा सेक्टर संयोजक कृष्ण कुमार सिंह ने सूची का निरीक्षण करते हुये कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी युवक युवतियों को मतदाता बनाये जाने की इस प्रक्रिया में सभी क्षेत्रीयजन सहयोग करें।अपने आस पास के युवक युवतियों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुये उनका नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं।
वहीं ग्राम पंचायत पूरे लाली मे बूथ संख्या 189 व 190 का भी निरीक्षण किया कर जानकारी ली गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन