आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Wed, Jan 7, 2026 / Post views : 27
शेखर न्यूज़ अयोध्या /बैजलपुर /ग़ाज़ियाबाद
==========================
1. दिल्ली में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन, विरोध में पथराव, इलाके में तनाव।
2.'PM मोदी मेरे अच्छे दोस्त, लेकिन वो मुझसे खुश नहीं, क्योंकि मैंने 50% टैरिफ लगाया', भारत के साथ रिश्तों पर ट्रंप का बड़ा बयान।
3. यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से भारत ने रूस से खरीदा 144 अरब यूरो का कच्चा तेल, अब भी पहले नंबर पर है चीन।
4. SIR: आंकड़ों में विसंगतियों के कारण आज से 94 लाख वोटरों को भेजी जायेगी नोटिस, प्रवासी श्रमिकों के लिए विशेष विचार कर रहा EC
5. एक दिन के सफर पर आज रात कोलकाता आयेंगे जे.पी. नड्डा, कई कार्यक्रम और बैठकों में होंगे शामिल, कल रात दिल्ली वापसी।
6. नदिया के रानाघाट में दिलीप घोष की तस्वीर तथा नाम के साथ लगे पोस्टर ‘बंगाल डाईगर इज बैक’, बैक ग्राउण्ड में शेर की फोटो।
7. बंगाल के सिऊड़ी स्टेशन को रेल मंत्रालय के पेज पर ‘सऊदी’ लिखे जाने पर सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना, कोई बता रहा बंगाली भाषा का अपमान तो कोई शब्दों की गलती।
8. SIR की चिंताओं के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने मतुआ महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ आज राष्ट्रपति भवन जा रहे भाजपा सांसद शांतनु सेन।
9. यूपीः हिंदू खतरे में बोलकर तलवार बांटने वालेहिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी बेटे संग गाजियाबाद से गिरफ्तार, पुलिस को दी थी चुनौती।
10. राजस्थानः हनुमानगढ़ में 30 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध पर संगरिया में लगा 'डिजिटल कर्फ्यू'।
11. यूपी के मुजफ्फरनगर में फर्जी कंपनियां बनाकर 42 करोड़ से ज्यादा की GST चोरी का खुलासा, 3 गिरफ्तार।
12. पटना: खुले में टॉयलेट किया या गुटखा खाकर थूका तो देना होगा 500 रुपये जुर्माना, वसूली शुरू।
13. तमिलनाडु चुनावः DMK से तकरार और TVK से इकरार? 32 सीटों के ऑफर पर कांग्रेस नहीं तैयार; टीम राहुल ने दी CM स्टालिन को टेंशन।
14. यूपी में CBI का बड़ा ऐक्शन, डिप्टी कमिश्नर के बाद बैंक मैनेजर और कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार।
15. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले जारी: चोरी के शक में पीछा करने पर हिंदू युवक नहर में कूदा, मौत।
16. बांग्लादेश के चुनावों में महिला प्रार्थियों की भागीदारी नदारद, 51 में से 30 पार्टियों में नहीं कोई महिला उम्मीदवार।
17. तांबा बना रॉकेट! पहली बार 13,000 डॉलर प्रति टन के पार पहुंची कीमत।
=========================
विज्ञापन
विज्ञापन