नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Sep 9, 2022 / Post views : 790
परसपुर ( गोंडा ) : प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती यह कहावत चरितार्थ हुई जनपद गोंडा के विकासखंड परसपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम छतौनी निवासी युवराज सिंह पुत्र अमरजीत सिंह ने NEET एमबीबीएस की परीक्षा में 633 , 99.51 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 8526 आल इंडिया रैंक में सफलता हासिल करके जिला गोंडा का नाम रोशन किया है । नीट परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता के साथ बेहतर प्राप्तांक मिलने पर सगे संबंधियों स्वजनों , ईष्ट मित्रों , और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है इस अवसर पर शिक्षक संघ के इंद्र प्रताप सिंह समेत शिक्षको , सगे संबंधियों तथा गणमान्य जनों ने युवराज के घर पहुंचकर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। बताया जा रहा है कि युवराज सिंह का परिवार शिक्षा क्षेत्र एवम खेती किसानी से जुड़ा है । युवराज सिंह के पिता अमरजीत सिंह शिक्षक हैं और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ नामक शिक्षक यूनियन के उपाध्यक्ष भी हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन