आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Fri, Oct 29, 2021 / Post views : 55
केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) का कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ा दिया. अब शक्तिकांत दास अगले 3 साल के लिए आरबीआई के गवर्नर के पद पर बने रहेंगे. कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of Cabinet) ने गुरुवार देर रात इस फैसले को मंजूरी दी.
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) का कार्यकाल इस साल 10 दिसंबर को खत्म होने वाला था, लेकिन अब कैबिनेट नियुक्ति समिति ने उनके अगले तीन साल की अवधि के लिए आरबीआई के गवर्नर बने रहने पर मुहर लगा दी है. शक्तिकांत दास 10 दिसंबर को 26वें गवर्नर के रूप में नियुक्त होंगे.
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) की दोबारा नियुक्ति को 10 दिसंबर 2021 से अगले तीन साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक जो भी पहले हो के लिए फिर से मंजूरी दे दी है.'
विज्ञापन
विज्ञापन