Wed, 20 May 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : "कांपती क्यों है सत्ता की छतरी, अदम के कदम की थाप से-व्यवस्था से टकराने वाले शायर थे अदम गोंडवी " | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं 29 मई से होंगी शुरू | Big News Shekhar News : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:30 बजे तक की प्रमुख खबरें | परसपुर, गोंडा : मुस्लिम युवकों ने हिंदू नाम से ज्योतिषी बन तंत्र-मंत्र के नाम पर की लाखों की ठगी, पांच गिरफ्तार | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गाजियाबाद : शाम 4:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख खबरें...................* | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरे... : Shekhar News u. P | देश राज्यों से बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ यू पी : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गोरखपुर प्रयागराज लखनऊ सीतापुर कानपुर गाजियाबाद | परसपुर, गोंडा : आकाशीय बिजली की तरंग से उपडाकघर के चार कंप्यूटर सिस्टम ठप | परसपुर , गोंडा : माघ मेले के सफल अधिकारी दयानंद प्रसाद बने गोंडा के नए सीडीओ, अंकिता जैन मातृत्व अवकाश पर रवाना | परसपुर, गोंडा : सेवानिवृत्त हवलदार गिरीश पाल यादव के प्रथम गृह आगमन पर हुआ भव्य स्वागत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : "कांपती क्यों है सत्ता की छतरी, अदम के कदम की थाप से-व्यवस्था से टकराने वाले शायर थे अदम गोंडवी " | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं 29 मई से होंगी शुरू | Big News Shekhar News : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:30 बजे तक की प्रमुख खबरें | परसपुर, गोंडा : मुस्लिम युवकों ने हिंदू नाम से ज्योतिषी बन तंत्र-मंत्र के नाम पर की लाखों की ठगी, पांच गिरफ्तार | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गाजियाबाद : शाम 4:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख खबरें...................* | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरे... : Shekhar News u. P | देश राज्यों से बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ यू पी : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गोरखपुर प्रयागराज लखनऊ सीतापुर कानपुर गाजियाबाद | परसपुर, गोंडा : आकाशीय बिजली की तरंग से उपडाकघर के चार कंप्यूटर सिस्टम ठप | परसपुर , गोंडा : माघ मेले के सफल अधिकारी दयानंद प्रसाद बने गोंडा के नए सीडीओ, अंकिता जैन मातृत्व अवकाश पर रवाना | परसपुर, गोंडा : सेवानिवृत्त हवलदार गिरीश पाल यादव के प्रथम गृह आगमन पर हुआ भव्य स्वागत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : "कांपती क्यों है सत्ता की छतरी, अदम के कदम की थाप से-व्यवस्था से टकराने वाले शायर थे अदम गोंडवी " | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं 29 मई से होंगी शुरू | Big News Shekhar News : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:30 बजे तक की प्रमुख खबरें | परसपुर, गोंडा : मुस्लिम युवकों ने हिंदू नाम से ज्योतिषी बन तंत्र-मंत्र के नाम पर की लाखों की ठगी, पांच गिरफ्तार | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गाजियाबाद : शाम 4:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख खबरें...................* | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरे... : Shekhar News u. P | देश राज्यों से बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ यू पी : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गोरखपुर प्रयागराज लखनऊ सीतापुर कानपुर गाजियाबाद | परसपुर, गोंडा : आकाशीय बिजली की तरंग से उपडाकघर के चार कंप्यूटर सिस्टम ठप | परसपुर , गोंडा : माघ मेले के सफल अधिकारी दयानंद प्रसाद बने गोंडा के नए सीडीओ, अंकिता जैन मातृत्व अवकाश पर रवाना | परसपुर, गोंडा : सेवानिवृत्त हवलदार गिरीश पाल यादव के प्रथम गृह आगमन पर हुआ भव्य स्वागत |

: शेयर बाजार में एक ही दिन में आई बहुत बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1300 अंकों से भी अधिक टूटा

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Thu, Oct 28, 2021 / Post views : 63

Share:

Share Market Big Fall: बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 1,159 अंक लुढ़क गया। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच मासिक वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों के निपटान के अंतिम दिन चौतरफा बिकवाली से यह गिरावट आयी। पूरे दिन के कारोबार में सेंसेक्स 61081 अंकों के उच्चतम स्तर तक पहुंचा और 59,777.58 अंकों के न्यूनतम स्तर तक गिरा। यानी बाजार में 1300 अंकों से भी अधिक की गिरावट दर्ज की गई। अंत में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,158.63 अंक यानी 1.89 प्रतिशत का गोता लगाकर 59,984.70 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 353.70 अंक यानी 1.94 प्रतिशत लुढ़क कर 17,857.25 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में रहा। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहें। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, एल एंड टी, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में प्रमुख वित्तीय और आईटी कंपनियों में तीव्र गिरावट के साथ घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली हुई। इस गिरावट से निवेशकों को 4.5 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है।’’

उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख खंडवार सूचकांकों में तीव्र गिरावट आयी। निफ्टी पीएसयू बैंक (सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक) में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आयी। कमजोर वैश्विक रुख के बीच वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों के निपटान के अंतिम दिन खासकर वित्तीय शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया। हाल में वित्तीय शेयरों में तेजी की वजह से बाजार में मजबूती आयी थी।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान के निक्की में गिरावट रही। यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में भी दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.11 प्रतिशत फिसलकर 82.94 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें