Fri, 18 Sep 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : यूपी एग्रीस कार्यक्रम के तहत मक्का व धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बच्ची की मौत, मां-बेटा घायल | भयंकर बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोग : भदफर तंबौर क्षेत्रों में लगभग सभी शारदा नदी के तटीय ग्रामों में घुसा पानी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में बर्तन कारोबारी की मौत, लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम,तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में घायल बर्तन कारोबारी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : यूपी एग्रीस कार्यक्रम के तहत मक्का व धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बच्ची की मौत, मां-बेटा घायल | भयंकर बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोग : भदफर तंबौर क्षेत्रों में लगभग सभी शारदा नदी के तटीय ग्रामों में घुसा पानी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में बर्तन कारोबारी की मौत, लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम,तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में घायल बर्तन कारोबारी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : यूपी एग्रीस कार्यक्रम के तहत मक्का व धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बच्ची की मौत, मां-बेटा घायल | भयंकर बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोग : भदफर तंबौर क्षेत्रों में लगभग सभी शारदा नदी के तटीय ग्रामों में घुसा पानी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में बर्तन कारोबारी की मौत, लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम,तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में घायल बर्तन कारोबारी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे |

: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने भारत में भी दस्तक दे दी है. भारत में अब तक इसके 23 मामले सामने आ चुके हैं.

राहुल चौधरी विशेष संवाददाता गाज़ियाबाद / Thu, Dec 9, 2021 / Post views : 176

Share:

दिल्ली के LNJP अस्पताल में हाई रिस्क वाले देशों से आने वाले दो और मरीज Covid-19 से संक्रमित पाए गए हैं. अभी तक के ओमिक्रॉन के ज्यादातर मामलों में हल्के लक्षण ही नजर आए हैं. वहीं, राजस्थान के ओमिक्रॉन वैरिएंट वाले सारे 9 मरीज एसिम्टोमैटिक (Omicron asymptomatic) हैं यानी इनमें कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं.

इसे भी पड़े - KatVic शादी: कैटरीना ने पति विक्की कौशल के साथ समारोह से पहली तस्वीरें साझा कीं!

हालांकि, ओमिक्रॉन के हल्के लक्षणों को लेकर वैज्ञानिकों को एक और चिंता परेशान कर रही है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, कम लक्षण दिखाई देने पर लोग टेस्टिंग कम कराते हैं और आइसोलेट भी नहीं होते हैं. कुछ लोगों को पता भी नहीं चलता है कि उन्हें कोरोना हुआ है. इसलिए ज्यादा ज्यादा वायरल लोड वाले स्ट्रेन की तुलना में हल्के लक्षण वाला संक्रमण भी तेजी से फैल सकता है. दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों का भी यही कहना है कि ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों के लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम की तरह ही नजर आ रहे हैं. अन्य वैरिएंट की तरह इसके संक्रमण में गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे हैं. इन्हें सांस लेने में तकलीफ जैसी दिक्कतें भी नहीं हो रही हैंl

जयपुर के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर नरोत्तम शर्मा ने बिजनेसलाइन को बताया, 'हमें Covid-19 के 11 नए मामले मिले हैं जो किसी ना किसी तरह से या तो ओमिक्रॉन संक्रमित परिवारों से संबंधित हैं या फिर जर्मनी से लौटे हैं. इनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं. जो लोग ओमिक्रॉन से पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं.'

इसे भी पड़े - गोसाईगंज के विधानसभा से वर्तमान विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी की विधानसभा सदस्यता हुई खत्म,

वहीं, LNJP अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर सुरेश कुमार ने बताया, 'ओमिक्रॉन के एक मरीज में नाक बहने और गले में खराश के अलावा कोई और लक्षण नहीं दिखे हैं. क्योंकि ज्यादातर मरीज एसिम्टोमैटिक हैं. एयरपोर्ट से आने वालों के लिए हमारे पास 50 आइसोलेटेड बेड्स हैं. इसके अलावा, हमारे पास राम लीला मैदान में 500 अलग-अलग ICU Covid-19 बेड्स हैं.'

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन वैरिएंट के पहले मरीज की कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है. 33 वर्षीय यह मरीज पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर था और वह ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाया गया था. कल्याण डोंबिवली नगर आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने बताया कि मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 7 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें