Fri, 22 May 2026
Breaking News
परसपुर, गोंडा : महंगाई, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम और नीट पेपर लीक के विरोध में सपा का जोरदार प्रदर्शन | Color Heading... : सपा के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में महंगाई के विरोध में आज निकाला जाएगा पैदल मार्च | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा / उमरी बेगमगंज : सास के अंतिम संस्कार में आया दामाद सरयू नदी में मगरमच्छ का हुआ शिकार, पत्नी रेखा और बेटी निक्की का रो-रोकर बुरा हाल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : "कांपती क्यों है सत्ता की छतरी, अदम के कदम की थाप से-व्यवस्था से टकराने वाले शायर थे अदम गोंडवी " | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं 29 मई से होंगी शुरू | Big News Shekhar News : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:30 बजे तक की प्रमुख खबरें | परसपुर, गोंडा : मुस्लिम युवकों ने हिंदू नाम से ज्योतिषी बन तंत्र-मंत्र के नाम पर की लाखों की ठगी, पांच गिरफ्तार | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गाजियाबाद : शाम 4:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख खबरें...................* | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरे... : Shekhar News u. P | देश राज्यों से बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ यू पी : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गोरखपुर प्रयागराज लखनऊ सीतापुर कानपुर गाजियाबाद | परसपुर, गोंडा : महंगाई, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम और नीट पेपर लीक के विरोध में सपा का जोरदार प्रदर्शन | Color Heading... : सपा के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में महंगाई के विरोध में आज निकाला जाएगा पैदल मार्च | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा / उमरी बेगमगंज : सास के अंतिम संस्कार में आया दामाद सरयू नदी में मगरमच्छ का हुआ शिकार, पत्नी रेखा और बेटी निक्की का रो-रोकर बुरा हाल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : "कांपती क्यों है सत्ता की छतरी, अदम के कदम की थाप से-व्यवस्था से टकराने वाले शायर थे अदम गोंडवी " | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं 29 मई से होंगी शुरू | Big News Shekhar News : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:30 बजे तक की प्रमुख खबरें | परसपुर, गोंडा : मुस्लिम युवकों ने हिंदू नाम से ज्योतिषी बन तंत्र-मंत्र के नाम पर की लाखों की ठगी, पांच गिरफ्तार | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गाजियाबाद : शाम 4:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख खबरें...................* | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरे... : Shekhar News u. P | देश राज्यों से बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ यू पी : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गोरखपुर प्रयागराज लखनऊ सीतापुर कानपुर गाजियाबाद | परसपुर, गोंडा : महंगाई, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम और नीट पेपर लीक के विरोध में सपा का जोरदार प्रदर्शन | Color Heading... : सपा के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में महंगाई के विरोध में आज निकाला जाएगा पैदल मार्च | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा / उमरी बेगमगंज : सास के अंतिम संस्कार में आया दामाद सरयू नदी में मगरमच्छ का हुआ शिकार, पत्नी रेखा और बेटी निक्की का रो-रोकर बुरा हाल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : "कांपती क्यों है सत्ता की छतरी, अदम के कदम की थाप से-व्यवस्था से टकराने वाले शायर थे अदम गोंडवी " | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं 29 मई से होंगी शुरू | Big News Shekhar News : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:30 बजे तक की प्रमुख खबरें | परसपुर, गोंडा : मुस्लिम युवकों ने हिंदू नाम से ज्योतिषी बन तंत्र-मंत्र के नाम पर की लाखों की ठगी, पांच गिरफ्तार | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गाजियाबाद : शाम 4:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख खबरें...................* | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरे... : Shekhar News u. P | देश राज्यों से बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ यू पी : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गोरखपुर प्रयागराज लखनऊ सीतापुर कानपुर गाजियाबाद |

: इंडिगो ने गुरुवार को भारत में निर्मित सैटेलाइट आधारित ऑग्युमेंटेड सिस्टम ‘गगन’ की मदद से राजस्थान के किशनगढ़ एयरपोर्ट पर ट्रायल उड़ान को सफलतापूर्वक लैंड करा दिया.

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sat, Apr 30, 2022 / Post views : 54

Share:

नई दिल्ली. इंडिगो ने गुरुवार को भारत में निर्मित सैटेलाइट आधारित ऑग्युमेंटेड सिस्टम ‘गगन’ (जीपीएस एडेड जीईओ ऑग्युमेंटेड नेविगेशन ) की मदद से राजस्थान के किशनगढ़ एयरपोर्ट पर ट्रायल उड़ान को सफलतापूर्वक लैंड करा दिया. इसे एयर नेविगेशन सिस्टम के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है.

भारत के अलावा यह तकनीक केवल यूएस, यूरोप और जापान में इस्तेमाल हुई है. इस सिस्टम का निर्माण भारतीय अतंरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने संयुक्त रूप से किया है. इसका परीक्षण इंडिगो के एटीआर-72 एयरक्राफ्ट पर किया गया है. इंडिगो के निदेशक व सीईओ रॉनजॉय दत्ता ने कहा कि ‘गगन’ नागरिक उड्डयन के लिए गेम चेंजर साबित होगा. उन्होंने कहा कि इससे हवाई यात्रा का आधुनिकीकरण होगा.

इससे क्या मदद मिलेगी

इस सिस्टम को डीजीसीए ने 2015 में अप्रोच विद वर्टिकल गाइडेंस (एपीवी-1) और एन-रूट (आरएनपी 0.1) परिचालन के लिए अनुमति दी थी. लोकलाइजर परफॉर्मेंस विद वर्टिकल गाइडेंस (एलपीवी) हवाईजहाज को बगैर किसी जमीन आधारित नेविगेशन इंफ्रास्ट्रक्चर के लैंड करने में मदद करता है. यह सेवा जीपीएस और ‘गगन’ जिओ स्टेशनरी सैटेलाइट्स पर निर्भर करती है. ‘गगन’ नेविगेशन की मदद से एयरक्राफ्ट को उतरने के लिए लेटरल और वर्टिकल निर्देश देगा. जैसे ही इस तकनीक को अंतिम अनुमति मिल जाएगी इसे देश की सभी कमर्शियल एयरलाइंस में इस्तेमाल के उपलब्ध करा दिया जाएगा. इससे उड़ानों को उन एयरपोर्ट्स पर उतरने में आसानी होगी जहां महंगी लैंडिंग प्रणाली मौजूद नहीं है. साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि यह उड़ानों में देरी की समस्या को कम करेगा और ईंधन की बचत बढ़ाएगा.

डीजीसीए का आदेश

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पिछले साल जुलाई में देश में सभी पंजीकृत विमानों को ‘गगन’ सिस्टम से लैस होने का आदेश दिया था. बयान में कहा गया था कि यह तकनीक छोटे हवाईअड्डों पर उपयोगी साबित होगी. गौरतलब है कि इंडिगो की ट्रायल उड़ान में भी डीजीसीए के अधिकारी बैठे थे.

एएआई ने मछुआरों के लिए भी विकसित की तकनीक

एएआई ने इंडियन नेशनल सेंटर फोर ओशिएनिक इंफॉर्मेशन सर्विस के साथ मिलकर ‘गगन’ मैसेज सर्विस भी लॉन्च की है. इसके जरिए मछुआरों व आपदा प्रभावित लोगों को बाढ़ और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के समय अलर्ट मैसेज भेजा जाएगा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें