Tue, 29 Sep 2026
Breaking News
28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा |

: गोंडा ( नवाबगंज ) : पुलिस हिरासत में युवक की मौत SHO व SOG प्रभारी निलंबित

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Sep 16, 2022 / Post views : 171

Share:

गोंडा ( नवाबगंज ) : नवाबगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत जैतपुर माझा गांव निवासी की सात सितंबर को झोलाछाप डॉक्टर की गला रेतकर हुई हत्या के मामले में बुधवार को नवाबगंज थाने पर लाए गए बिजली विभाग के संविदा के पद पर कार्यरत लाइनमैन देव नरायन यादव उर्फ देवा की पुलिस कस्टडी के दौरान मौत हो गई ।

जिसमे नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह और एसओजी प्रभारी अमित यादव को लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है । मृतक युवक के पिता राम वचन यादव की तहरीर पर नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने गुरुवार की सुबह जानकारी देते हुए बताया कि गोंडा जिले के नवाबगंज थाने पर हत्या के मामले में बुधवार को पूछताछ के लिए लाए गए माझा राठ निवासी देवनारायण यादव 22 वर्ष की बुधवार को पूछताछ के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई थी । जिसे एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

जिसके दौरान मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह और एसओजी अमित यादव पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी । एसपी ने बताया कि मृतक युवक के पिता राम बचन यादव की तहरीर पर नवाबगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह के खिलाफ भादवि की धारा 302 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है । शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर दर्ज अभियोग की निष्पक्ष विवेचना की जाएगी । एसपी ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता द्वारा भरे गए पंचनामा में युवक के शरीर पर चोट के कोई प्रत्यक्ष निशान नहीं मिले हैं ।

बताते चलें कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जैतपुर माझा गांव के मजरे चौहान पुरवा में बुधवार की रात्रि को भूमि विवाद समेत अन्य कई मामलों में झोलाछाप चिकित्सक की सोते समय धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी इसी मामले को लेकर बिजली विभाग के संविदा पर कार्यरत लाइनमैन देव नरायन यादव पुत्र राम वचन यादव को पुलिस नवाबगंज थाने पर बुलवाया था ।

थाने के प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह के निर्देश पर युवक के पिता अपने बड़े भाई और ग्राम प्रधान दामाद के साथ युवक को लेकर बुधवार को दिन में तीन बजे थाने पहुंचकर थाना प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह के सुपुर्द कर दिया था लगभग दो घंटे के बाद उन्हे सूचना मिली कि पूछताछ के दौरान देवा की तबियत खराब हो गई है उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया जा रहा है परिजनों के शाम को अस्पताल पहुंचने पर युवक वहां नहीं मिला ।

रात को लगभग आठ बजे युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया इस पर परिजन ने सड़क पर शव को रखकर जमकर हंगामा काटा और नारेबाजी करते हुए गाड़ियों पर तोड़फोड़ की ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें