Fri, 09 Oct 2026
Breaking News
लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...................* | गोंडा उतरौला मार्ग पर Start रोड के पास हादसा : गोंडा-उतरौला मार्ग पर बग्गी रोड के पास आधी रात सड़क हादसे में रिजवान की मौत, भाई गंभीर खराब गाड़ी ठीक करते हुआ हादसा | जनपद गोंडा उत्तर प्रदेश : ऑनलाइन काम में लापरवाही पर डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने सख्त रुख अपनाया | मिल्कीपुर, अयोध्या। : मिल्कीपुर की बेटीश्रेया पांडेय ने बढाया,क्षेत्र समेत जिले का मान हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान | GST काउंसिल की बैठक सम्पन्न : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़े सुधारों का ऐलान एलान | बाराबंकी में बिना टिकट यात्री ट्रेन से कूदे और पकड़े गए : बिना टिकट यात्रियों को पकड़ कर लखनऊ भेजा गया | सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े देश की जरुरत हैँ : जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ | जिला गोंडा के तरबगंज में मारपीट की घटनाएं बढ़ी : महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नशा स्वास्थ्य के साथ भविष्य को भी करता है बर्बाद - प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र नाथ पांडेय | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...................* | गोंडा उतरौला मार्ग पर Start रोड के पास हादसा : गोंडा-उतरौला मार्ग पर बग्गी रोड के पास आधी रात सड़क हादसे में रिजवान की मौत, भाई गंभीर खराब गाड़ी ठीक करते हुआ हादसा | जनपद गोंडा उत्तर प्रदेश : ऑनलाइन काम में लापरवाही पर डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने सख्त रुख अपनाया | मिल्कीपुर, अयोध्या। : मिल्कीपुर की बेटीश्रेया पांडेय ने बढाया,क्षेत्र समेत जिले का मान हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान | GST काउंसिल की बैठक सम्पन्न : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़े सुधारों का ऐलान एलान | बाराबंकी में बिना टिकट यात्री ट्रेन से कूदे और पकड़े गए : बिना टिकट यात्रियों को पकड़ कर लखनऊ भेजा गया | सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े देश की जरुरत हैँ : जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ | जिला गोंडा के तरबगंज में मारपीट की घटनाएं बढ़ी : महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नशा स्वास्थ्य के साथ भविष्य को भी करता है बर्बाद - प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र नाथ पांडेय | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...................* | गोंडा उतरौला मार्ग पर Start रोड के पास हादसा : गोंडा-उतरौला मार्ग पर बग्गी रोड के पास आधी रात सड़क हादसे में रिजवान की मौत, भाई गंभीर खराब गाड़ी ठीक करते हुआ हादसा | जनपद गोंडा उत्तर प्रदेश : ऑनलाइन काम में लापरवाही पर डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने सख्त रुख अपनाया | मिल्कीपुर, अयोध्या। : मिल्कीपुर की बेटीश्रेया पांडेय ने बढाया,क्षेत्र समेत जिले का मान हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान | GST काउंसिल की बैठक सम्पन्न : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़े सुधारों का ऐलान एलान | बाराबंकी में बिना टिकट यात्री ट्रेन से कूदे और पकड़े गए : बिना टिकट यात्रियों को पकड़ कर लखनऊ भेजा गया | सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े देश की जरुरत हैँ : जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ | जिला गोंडा के तरबगंज में मारपीट की घटनाएं बढ़ी : महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नशा स्वास्थ्य के साथ भविष्य को भी करता है बर्बाद - प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र नाथ पांडेय | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: आज का राशिफल 16 मई 2025 , शुक्रवार

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Fri, May 16, 2025 / Post views : 153

Share:

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन उत्तम फल देने वाला रहेगा। पूर्व निर्धारित योजनाएं पूरी या सफल हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के कारण थकान व आर्थिक लाभ के योग है। आज आप बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें । सरकारी कार्यो में भी लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र पर अधिक बोलने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । यात्रा शुभदायक रहेगी। सेहत संध्या के आसपास नरम होने की संभावना है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपकी आशाओं की पूर्ति कराने वाला रहेगा। दिन भर मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा घरेलू झगड़ो को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेने से संतोष रहेगा आज किसी पैतृक संपत्ति के मामलो में उलझने रहेंगी पुश्तैनी कार्य मे खर्च भी हो सकता है। दिन शुभ है नए कार्यो में निवेश कर सकते है भविष्य के लिये लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा फिर भी किसी से बहस ना करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन सभी प्रकार से लाभ देने वाला रहेगा परन्तु आज आपको किसी अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़ेगी। आपके व्यवहार में गर्मी रहने से बीच-बीच में बना बनाया वातावरण अशान्त भी हो सकता है। मध्यान बाद परिजनो की इच्छा पूर्ती करने से घर में सुख शांति रहेगी। लंबी यात्रा यथासंभव टालें स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। विरोधी आपसे बच कर रहेंगे। आज अनैतिक संसाधनों से भी धन लाभ की संभावना है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन का पूर्वार्ध खुशी वाला रहेगा। कहीं से कोई भी आशा दिखने से कार्य बनते जाएंगे। घर का वातावरण शान्त रहने से मानसिक स्थिति सुधरेगी क्रोध में आकर कोई निर्णय ना ले बाद में पश्चाताप होगा। दोपहर के बाद स्थिति में और भी सुधार आने लगेगा ।आज परिजनों की ही सहायता अथवा मार्गदर्शन से बिगड़े काम बनेंगे। मध्यान बाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलने से आर्थिक एवं अन्य समस्या सुलझेंगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। नए कार्य का आरम्भ कर सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में मन लगेगा। दोपहर के बाद सेहत में उतार चढ़ाव आने से कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी फिर भी खर्च लायक धन लाभ होने से स्थिति बराबर रहेगी। आज कोई भी कार्य करने से पहले परिवार के बुजुर्गो की राय अवश्य लें। पारिवारिक सदस्य के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा में बढोतरी आ सकती है। सन्तान से सुख मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने से मानसिक रूप से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। अपनी पुरानी योजनाओं को सिरे चढ़ायेंगे परिस्थितियां भी आपके साथ रहने से कार्यो में सफलता सुनिश्चित रहेगी लेकिन स्वभाव का आलस्य हर काम मे विलम्ब करा सकता है इससे बचें। व्यवहार में थोड़ा रूखापन रहने से बीच-बीच में व्यवधान भी आएंगे परन्तु इनसे पार पा लेंगे। आज कम् साधन होने पर भी कार्यो को आत्मविश्वास से करेंगे। घरेलु दिनचर्या सामान्य रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर योजनाबद्ध हो सकते हैं।

Whatsapp
https://whatsapp.com/channel/0029VaA6qkB7oQhib8XbL83m/22573

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन राहत का अनुभव करेंगे। कार्यो को लेकर पहले थोड़ा आशंकित रहेंगे परन्तु एक बार सफलता मिलने पर यही क्रम दिन भर बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहद खास रहेगा धन की आमद रुक रुक कर होने से मन प्रसन्न रहेगा परन्तु उधार के व्यवहार आज ना ही करें तो बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा जातक आज भी व्यस्तता के चलते घर में आलोचना का शिकार बनेंगे लेकिन सामाजिक स्तर पर आपकी छवि निखरेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवस्तता अधिक रहने से पारिवारिक आवश्यकताओ पर ध्यान कम दे पाएंगे। बौद्धिक क्षमता बढ़ने से उलझे हुए कार्य को भी सहजता से सुलझा लेंगे। धन सम्बंधित कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे । विपरीत लिंगियो से मधुर सम्बंध होंगे। प्रेम प्रसंगों में भावुकता अधिक रहेगी आज सतर्क रहें। धन से अधिक संबंधो को प्राथमिकता दें। सेहत और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। घर एवं बाहर आज विवेक से कार्य करें। धार्मिक क्षेत्र में रूचि बढेगी । मान सम्मान मिलेगा व सामाजिक दायरा भी बढेगा ।घर के सदस्य अथवा स्वयं पर खर्च करना पड़ेगा। छाती में संक्रमण अथवा गले सम्बंधित परेशानी रहेगी। सन्तानों से मधुर सम्बन्ध रहेंगे। मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज भी परिस्थितियां आपकी आशाओं के अनुकूल रहेंगी । आज किसी विशेष व्यक्ति द्वारा सम्मान की स्थिति बनाने से गर्व महसूस करेंगे। स्वभाव से आज संतुष्ट रहेंगे लेकिन प्रलोभन में आकर बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें छोटी सी भूल लाभ को हानि में बदल सकती है। आज धन लाभ के लिये विभिन्न युक्तियां लगाएंगे संध्या के समय स्वजनों के सहयोग से भ्रम से बाहर निकलेंगे। आर्थिक आयोजन लाटरी सट्टे में निवेश करने के लिए भी यह समय उपयुक्त रहेगा आकस्मिक लाभ हो सकता है। महिला मित्रो के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन का पहला भाग आलस्य के कारण बेकार हो सकता है। लेट-लतीफी के कारण महत्त्वपूर्ण कार्य बिगड़ने की भी संभावना है। कार्य क्षेत्र पर अधूरे कार्यो को लेकर परेशानी में पड़ सकते है फिर भी धन लाभ के योग तो है साथ में आपके राजसी खर्च बने रहने से बचत कम कर पाएंगे। मध्यान के बाद अधिकांश कार्य आपके परिश्रम से सुधरने लगेंगे। रिश्तेदारी के व्यवहार से लाभ होने की सम्भवना है । कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों से पहले नाराजगी रहेगी बाद में स्थिति सामान्य हो जायेगी। मनोरंजन बना रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन मौज-शौक के प्रति अधिक आकर्षण रहेगा जिसके चलते आप कार्यो के प्रति लापरवाही दिखाएंगे । रोजगार के योग है । फिजूल खर्च बढ़ेंगे। यात्रा-पर्यटन की योजना बनेगी। कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने के बाद भी आर्थिक दृष्टिकोण से किसी अन्य के ऊपर निर्भर रहेंगे। आज अपनी ही किसी गलती के कारण हानि होने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

    🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें