नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Feb 25, 2023 / Post views : 71
गोण्डा।।जनपद गोण्डा के पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा शनिवार को पुलिस कार्यालय में न्याय दिवस का आयोजन किया। जिसमें विगत दिवस में मुकदमा एवं अन्य मामलों मे प्राप्त शिकायतों के 37 प्रकरणों के शिकायतकर्ताओं एवं पीडित पक्ष व मामलों से सम्बन्धित विवेचकों को बुलाया गया था। जिसमें 30 शिकायतकर्ता व पीडित पक्ष एवं सम्बन्धित जाँच अधिकारी उपस्थित हुए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 30 प्रकरणों के शिकायतकर्ता व पीडित पक्ष की शिकायतों को सुनकर अभिलेखों की समीक्षा करने के पश्चात मौके पर ही तत्काल निस्तारण कराया गया। कुछ प्रकरणों में विवेचना में शिथिलता बरतने वाले विवेचकों को कड़े चेतावनी देते हुये कहा कि समस्त मामलों में जाँच करने के उपरांत शीघ्र निस्तारण करके सूचित करें।अन्यथा सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर पुलिस उपाध्यक्ष नवीना शुक्ला, वाचक पुलिस अधीक्षक, पीआरओ पुलिस अधीक्षक, प्रभारी मीडिया सेल समेत विभिन्न थानों से आये हुए शिकायत कर्ता व विवेचकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन