Sat, 17 Oct 2026
Breaking News
लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | एक और जोड़े को मिली मौत की सजा : मौत होने तक फांसी पर लटकाया जाए | अयोध्या : राम मंदिर परकोटे का निर्माण कार्य सौंपना बाकी | शेखर न्यूज़ लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 1:30 की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर सुबह 10:30 तक की प्रमुख खबरें | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | एक और जोड़े को मिली मौत की सजा : मौत होने तक फांसी पर लटकाया जाए | अयोध्या : राम मंदिर परकोटे का निर्माण कार्य सौंपना बाकी | शेखर न्यूज़ लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 1:30 की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर सुबह 10:30 तक की प्रमुख खबरें | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | एक और जोड़े को मिली मौत की सजा : मौत होने तक फांसी पर लटकाया जाए | अयोध्या : राम मंदिर परकोटे का निर्माण कार्य सौंपना बाकी | शेखर न्यूज़ लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 1:30 की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर सुबह 10:30 तक की प्रमुख खबरें |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : अवैध रूप से संचालित वरदान अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने से परिजनों ने की नारेबाजी

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Mar 18, 2023 / Post views : 250

Share:


पुलिस व स्वास्थ्य विभाग पर लगा रसूखदारों से साठगांठ का आरोप परिजनों ने तत्काल कार्यवाही की मांग की ।

गोण्डा।।जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड कर्नेलगंज नगर में अवैध रूप से संचालित वरदान अस्पताल में भर्ती थाना कटरा बाजार बनगांव निवासी पवन कुमार पाण्डेय को इंजेक्शन लगने के 15 मिनट बाद हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के चौथे दिन भी एफआईआर दर्ज न करने व अस्पताल संचालक को लाभ पहुंचाने के आरोपों के साथ अस्पताल पहुंचे करीब तीन दर्जन से अधिक परिजनों ने जमकर नारेबाजी करते हुए तत्काल कार्यवाई की मांग की। जिस पर आनन फानन में एसीएमओ, सीएचसी अधीक्षक व तहसीलदार की उपस्थिति में अस्पताल को सील कर दिया गया। वहीं मृतक के साले दीपक मिश्रा ने बताया कि पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रसूखदारों से साठगांठ करके कार्यवाई करने के बजाय टाल मटोल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल सील न होने के चलते उसमें से सुबूतों को गायब करवा दिया गया है। साथ ही अस्पताल से जरूरी व मंहगे सामान हटवा दिये गये है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अस्पताल संचालक कथित डाक्टर को बचाने में जुटा हुआ है। मौके पर परिजनों के साथ पहुंचे श्याम गोस्वामी, पंकज मिश्रा, इक़बाल सहित दर्जनों लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि अगर एफआईआर दर्ज नहीं की जायेगी तो हम लोग उग्र आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।

घटना के चौथे दिन सील हुआ संचालित अवैध अस्पताल

परिजनों की नाराजगी को देखते हुए शुक्रवार दोपहर बाद एसीएमओ डाक्टर जय गोबिन्द, सीएचसी अधीक्षक डाक्टर मुदस्सिर व तहसीलदार नरसिंह नरायन वर्मा वरदान अस्पताल पहुंचे। जहां आनन फानन में अस्पताल के तालों को सील कर दिया गया।

जिम्मेदार अफसरों के अनूठे बोल

एसीएमओ डाक्टर जय गोबिन्द ने बताया कि वे अपनी जांच रिर्पोट सीएमओ को सौंपेगें। जिस पर सीएमओ द्वारा कार्यवाई की जायेगी। नगर में संचालित अन्य अवैध अस्पतालों पर उन्होने कहा कि जल्द ही उन सभी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाई की जायेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें