नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Sep 4, 2022 / Post views : 135
परसपुर ( गोंडा ) : स्थानीय थाना क्षेत्र परसपुर के एक गांव में चोरी की घटनाओं का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है जिससे ग्रामीण डरे हुए हैं पुलिस की निरंकुश कार्यशैली के चलते कानून व्यवस्था को लाचार बताते हुए चोरों में अलग-अलग कई गावों में चोरी जैसे घटना को अंजाम दिया है परसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आटा लाल पुरवा गांव में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर नगदी व जेवरात पर हाथ साफ किया जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था नाकामी साबित हो रही है ग्राम आटा लाल पुरवा निवासी नन्हूं सिंह के घरों में अज्ञात चोरों ने सहन दरवाजे से घुस गए और चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया पीड़ित के अनुसार अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर बक्से में रखे नकदी , जेवरात , कपड़े व अन्य सामान चोरी कर ले गए पीड़ित ने इसकी लिखित सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रकरण की जांच करते हुए पूरी जानकारी लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन