Mon, 07 Sep 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | प्राचीन से आधुनिक भारत पर एक लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव सहित बाबर और ब्रिटिश भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | प्राचीन से आधुनिक भारत पर एक लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव सहित बाबर और ब्रिटिश भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | प्राचीन से आधुनिक भारत पर एक लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव सहित बाबर और ब्रिटिश भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन |

: गोंडा : सगाई से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, गोंडा के चार लोगों की मौत, तीन घायल

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Jun 2, 2025 / Post views : 243

Share:

गोण्डा (बाराबंकी ) : सोमवार तड़के बाराबंकी जनपद के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-लखनऊ हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में गोंडा जिले के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चौका घाट और रामनगर के बीच अंचल चंचल ढाबे के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान मोहल्ला इमामबाड़ा, गोण्डा निवासी कार चालक अयान कुरैशी, खिराभा गांव निवासी रमाशंकर मौर्य, उनके भाई सुधीर मौर्य और भाभी शांति मौर्या के रूप में हुई है।

बताया गया कि सभी लोग कानपुर में एक सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। घटना में रमाशंकर मौर्य की पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जो मौके से फरार हो गया था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर रात के समय तेज रफ्तार से दौड़ते भारी वाहन आम लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। उधर, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असमय मौत की खबर से खिराभा गांव और गोंडा शहर में शोक की लहर फैल गई। जैसे ही सूचना क्षेत्र में फैली, लोगों की भारी भीड़ मृतकों के घरों पर जुट गई। पारिवारिक और सामाजिक स्तर पर यह हादसा हर किसी को भीतर तक झकझोर गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें