धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Sat, Aug 22, 2026 / Post views : 12
सूत्रों के मुताबिक सीतापुर जिले के प्रसिद्ध बाबा औघड़ नाथ धाम चन्देसुवा में चल रही श्रीमद भागवत कथा महोत्सव में वृन्दावन धाम से पधारे कथा प्रवक्ता अभिषेक दास जी ने कहा कि ,जिस प्रकार धुंधकारी जैसे महा पापी को श्री गोकर्ण जी महाराज द्वारा भगवत कथा के माध्यम से मुक्ति दिलाई गई अतः हम सभी को भगवत चर्चा जरूर सुननी चाहिए,प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए कथा ब्यास ने कहा कि मनुष्य को सर्व प्रथम भगवान के प्रति अनुराग होगा तो उसका जीवन सदैव मंगल मय रहेगा अतः हमारी प्राथमिकता ईश्वर को प्राप्त करना ही है
इस अवसर पर यजमान रामप्यारी छोट लाल त्रिवेदी,प्रमोद त्रिवेदी,धीरेश त्रिवेदी, सरल पांडेय, पंडित कृष्ण मुरारी मिश्र,रामधार शुक्ल,राम लखन पांडे वासुदेव त्रिवेदी कन्हैया त्रिवेदी नितिन ललित त्रिवेदी सीताराम मनोज त्रिवेदी आदित्य दीक्षित अनुज त्रिवेदी मंगली प्रसाद निषाद,सालिक राम निषाद सहित भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन