धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Fri, Aug 21, 2026 / Post views : 11
सीतापुर सूत्रों के मुताबिक जिले के महान व्यक्तित्व और संत त्यागी जी महाराज जी के नेतृत्व में हजारों कांवरिया छोटी काशी रवाना हुए त्यागी जी महाराज ने मां सरयू में स्नान कर छोटी काशी गोला रवाना हुए
जगह जगह बंदन पूजन
त्यागी जी महाराज की विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी लगभग पचास हजार कावरिया पूरी तरह शिव भक्ति में डूबे हुए दिखाई दिए अनन्य भक्ति भाव यहां तक बारिश भी उक्त यात्रा में कांवरियों का जोश के आगे फीकी नजर आई महाराज जी का जगह जगह बंदन पूजन किया गया लालपुर में महादेवा गांजर सेवा समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया कावरियों की श्रद्धा भाव से सेवा आदि की गई
आज का विश्राम शिव शक्ति सनातन सेवा समिति के तत्वाधान में ख़ेम करन इंटर कॉलेज लहरपुर में होगा जहां ओंकारेश्वर मंदिर में परम पूज्य त्यागी जी महाराज भक्तों को आशीर्वाद हेतु रुकेंगे
शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का 10 वा भव्य स्वागत आयोजन
बिगत वर्षो की भांति इस बार भी समिति के द्वारा कांवर यात्रियों की सेवा के लिए अनन्य सेवाएं की जा रही हैं जो कि सराहनीय और प्रशंसा योग्य हैं संस्थान के पदाधिकारियों में घनश्याम शुक्ला आशीष शुक्ल मनीष शुक्ल हरीश रस्तोगी राजेश्वर रस्तोगी एवम् शिव शक्ति सनातन सेवा समिति के अनेकों पदाधिकारियों सेवकों का उत्साह से भरे हुए थे उक्त आयोजन समिति के द्वारा प्रति वर्ष लगातार दस वर्षों से किए जा रहा है
प्रशासन की सतत् निगरानी
सीतापुर जिले का प्रशासन द्वारा उक्त यात्रा पर स्थलीय निरीक्षण कर सतत् निगरानी कर रहा है प्रशासन द्वारा पेय जल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा एवं विभिन्न स्वरूपों में कांवर यात्रियों का सहयोग कर रहा है जिससे यात्रियों को कोई समस्या का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर एस डी एम लहरपुर तहसीलदार लहरपुर मनीष त्रिपाठी जी क्षेत्राधिकारी लहरपुर अभिषेक कुमार कोतवाली प्रभारी लहरपुर एसडीओ विद्युत उप खंड लहरपुर अंचल मिश्र सीएचसी लहरपुर सहित प्रशासन की सक्रियता लगातार बनी रही है
खबर अपडेट हो रही है
विज्ञापन
विज्ञापन