धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Tue, May 20, 2025 / Post views : 143
लखनऊ शेखर न्यूज़ सूत्रों के अनुसार दूसरे बड़े मंगल पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज लखनऊ में भंडारा कर भक्तों को पूड़ी सब्जी का प्रसाद वितरण किया इस अवसर पर मंत्री सूर्य प्रताप शाही मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हजरत गंज में भंडारा आयोजित किया कृषि मंत्री शाही ने कहा कि लखनऊ पहले लक्ष्मण पूरी थी उक्त आयोजन हमारे परिवार के द्वारा कई वर्षों से चल रहा है
आज लखनऊ में लगभग एक हजार भंडारों का आयोजन किया गया है अलीगंज स्थित वीर हनुमान मंदिर में भक्तों को गर्मी से राहत देने के लिए कुलर इत्यादि की व्यवस्था की गई वही जानकारी के अनुसार दौलत गंज में भंडारा चल रहा है हजरत गंज के नरही में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के द्वारा भंडारा आयोजित किया गया
राज्य सभा सांसद एवम् पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जी ने अपने आवास पर प्रसाद वितरण किया जिसमें संतो को आमंत्रित किया गया
लखनऊ के प्रसिद्ध हनुमान सेतु बाबा नीम करौली में भी भक्तों का जन सैलाब उमड़ा हजारों की संख्या में मौजूद लोगों को भक्तों के द्वारा निरन्तर प्रसाद वितरण किया जा रहा है
इसी क्रम में गुलाचीन मंदिर, अलीगंज में पंचमुखी हनुमान मंदिर, मुंशीपुलिया, हजरत गंज में ही दक्षिण हनुमान मंदिर, लेटे हनुमान मंदिर, मनकामेश्वर, चौक एवम् पांडेगंज सहित सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर बाला जी महाराज शारदा नगर, उन्नाव ,प्रयागराज लेटे हनुमान मंदिर सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु गणों ने भंडारा आयोजित किए गए जगह जगह भक्तों को शरबत,पीने का पानी, मैंगो फ्रूटी, बूंदी, कढ़ी चावल आदि प्रसाद वितरण किया जा रहा है जगह जगह भक्तों में बली हनुमान राम जी के प्यारे बड़े के जयकारों से पूरा प्रदेश गुंजायमान हुआ अखिल भारतीय राम राज्य परिषद भारत विश्व धर्म सम्राट अनंत श्री स्वामी करपात्री जी महाराज संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा हमारा लक्ष्य है कि उक्त कार्यक्रम से समस्त देश का कल्याण हो स्वामी करपात्री जी महाराज की जो अवधारणा थीं आज वाह सफल हो रही है इसमें किसी को कोई भी संदेह नहीं होना चाहिए सभी देशवासियों पर प्रभु श्री राम जी एवम् हनुमान जी की कृपा बनी रहे

विज्ञापन
विज्ञापन