जनार्दन पाण्डेय विशेष संवाददाता देवीपाटन अयोध्या मंडल / Tue, Nov 12, 2024 / Post views : 102
अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी है। पन्नू ने वीडियो जारी कर कहा कि 16 और 17 नवंबर को हिंसा होगी।
खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फिर जहर उगला है। पन्नू ने एक नया वीडियो जारी कर अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इससे हिंदू समुदाय में रोष फैल गया है।
पन्नू ने कनाडा में भारतीय मूल के हिंदू सांसद चंद्र आर्य को भी धमकी दी है। पन्नू ने वीडियो जारी कर कहा कि 16 और 17 नवंबर को अयोध्या के राम मंदिर में हिंसा होगी। आतंकी पन्नू इससे पहले भी एयरपोर्ट व फ्लाइट्स को उड़ाने की धमकी दे चुका है।
आतंकवादी पन्नू ने कहा कि हम हिंदुत्ववादी विचारधारा की जन्मस्थली अयोध्या की नींव हिला देंगे। कनाडाई सांसद चंद्र आर्या हिंदू आतंकवाद का चेहरा हैं। आप कनाडा के प्रति ईमानदार रहो या फिर कनाडा की धरती छोड़ दो।
हिंदू नेता मनोज नन्हा ने कहा कि आतंकवादी पन्नू पागल हो गया है। उसके इलाज की जरूरत है। विदेश की धरती पर बैठकर आग उगल रहा है। अगर हिम्मत है तो भारत की धरती पर आकर बात करे। नौजवानों को बहलाकर उनको आतंकवाद में धकेल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन