नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, May 17, 2024 / Post views : 135
परसपुर गोण्डा : नगर पंचायत परसपुर में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 20 मई को होने वाले मतदान के तहत सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिये पुलिस फोर्स ने पैदल गस्त किया।वरिष्ठ उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह के नेतृत्व में भारी सँख्या में सुरक्षाकर्मी तथा पैरामिलिट्री फोर्स सिक्किम के साथ परसपुर नगर के मुख्य चौराहे से कर्नलगंज मार्ग,बालपुर मार्ग , बेलसर मार्ग पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस बावत वरिष्ठ उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह ने बताया कि जनपद के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशक्रम में लोकसभा चुनाव को निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु पैदल गस्त की गई। चुनाव के दौरान अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन