Fri, 01 May 2026
Breaking News
परसपुर , गोंडा : एजेंसी परिसर में कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह और सावित्री गैस एजेंसी के मालिक आशू सिंह के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल | परसपुर, गोंडा : लालापुरवा बालपुर जाट में तेज रफ्तार ईको कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 8 वर्षीय बच्ची की मौत, हाईवे जाम | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ सीतापुर उत्तर प्रदेश प्रयागराज बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ | शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गोरखपुर | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ सीतापुर गाजियाबाद | परसपुर , गोंडा : गरीबों के लिए फरिश्ता बनीं एसडीएम नेहा मिश्रा, दिव्यांग को दिलाई बैटरी ट्राई साइकिल | शेखर न्यूज़ पर 26 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या | सुबह 7.30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें.... : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ बैजलपुरअयोध्या | आज का आपका राशिफल : अयोध्या के आचार्यों द्वारा निर्मित आपका नाम के प्रथम अक्षर से अपना राशिफल देखें | शेखर न्यूज़ पर प्रमुख राष्ट्रीय खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ अयोध्या | परसपुर , गोंडा : एजेंसी परिसर में कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह और सावित्री गैस एजेंसी के मालिक आशू सिंह के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल | परसपुर, गोंडा : लालापुरवा बालपुर जाट में तेज रफ्तार ईको कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 8 वर्षीय बच्ची की मौत, हाईवे जाम | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ सीतापुर उत्तर प्रदेश प्रयागराज बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ | शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गोरखपुर | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ सीतापुर गाजियाबाद | परसपुर , गोंडा : गरीबों के लिए फरिश्ता बनीं एसडीएम नेहा मिश्रा, दिव्यांग को दिलाई बैटरी ट्राई साइकिल | शेखर न्यूज़ पर 26 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या | सुबह 7.30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें.... : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ बैजलपुरअयोध्या | आज का आपका राशिफल : अयोध्या के आचार्यों द्वारा निर्मित आपका नाम के प्रथम अक्षर से अपना राशिफल देखें | शेखर न्यूज़ पर प्रमुख राष्ट्रीय खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ अयोध्या | परसपुर , गोंडा : एजेंसी परिसर में कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह और सावित्री गैस एजेंसी के मालिक आशू सिंह के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल | परसपुर, गोंडा : लालापुरवा बालपुर जाट में तेज रफ्तार ईको कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 8 वर्षीय बच्ची की मौत, हाईवे जाम | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ सीतापुर उत्तर प्रदेश प्रयागराज बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ | शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गोरखपुर | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ सीतापुर गाजियाबाद | परसपुर , गोंडा : गरीबों के लिए फरिश्ता बनीं एसडीएम नेहा मिश्रा, दिव्यांग को दिलाई बैटरी ट्राई साइकिल | शेखर न्यूज़ पर 26 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या | सुबह 7.30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें.... : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ बैजलपुरअयोध्या | आज का आपका राशिफल : अयोध्या के आचार्यों द्वारा निर्मित आपका नाम के प्रथम अक्षर से अपना राशिफल देखें | शेखर न्यूज़ पर प्रमुख राष्ट्रीय खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ अयोध्या |

: गोंडा : केबिल ड्रम चोरी का खुलासा, छह श्रमिक गिरफ्तार

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Jun 4, 2025 / Post views : 43

Share:

परसपुर (गोंडा)। थाना क्षेत्र परसपुर अंतर्गत ग्राम बलमत्थर निरंकार दूबे के आवास के सामने खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में रखा प्रार्थी का 120 केवी क्षमता वाला केबिल ड्रम मजदूरों द्वारा चोरी कर किसी अन्य को बेच दिया गया। लाखों रुपये मूल्य के इस ड्रम की चोरी का खुलासा करते हुए परसपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में संलिप्त छह नामजद श्रमिकों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार कर लिया है जबकि चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त में संदिग्ध भूमिका निभाने वाले दो अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत परसपुर थाना पुलिस को मिली है। पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) और क्षेत्राधिकारी करनैलगंज के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वादी सुनील कुमार पाण्डेय निवासी सुभागपुर थाना कोतवाली देहात ने परसपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि 1 जून को कस्बा परसपुर में विद्युत कार्य के दौरान उपयोग की जा रही सामग्री में एक भारी केबिल ड्रम क्रमांक 5527 जो कि 120 केवी क्षमता का था ट्रॉली पर लादकर स्टोर भेजा गया था जबकि अन्य छोटा सामान स्टोर में रखवा दिया गया था। भारी ड्रम ट्रॉली पर ही पड़ा रह गया। अगले दिन सुबह लगभग 3:28 बजे मजदूर मकदूम पुत्र खैरुद्दीन निवासी गोविन्दपुर खुर्द मुरादाबाद द्वारा सूचना दी गई कि वह ड्रम ट्रॉली से चोरी हो गया है। ठेकेदार द्वारा घटनास्थल व आसपास के क्षेत्रों में की गई पड़ताल के आधार पर छह श्रमिकों पर संदेह जताया गया। संदेह के आधार पर परसपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को चोरी के माल के साथ मोहल्ला गायत्रीपुरम कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में राशिद पुत्र आशक अली निवासी गोविन्दपुर खुर्द मुरादाबाद, इस्माइल पुत्र सलामत निवासी मिलक भोजपुर आशा मुरादाबाद, विजय पुत्र भगवानदीन निवासी बरौला उन्नाव, मकदूम पुत्र खैरुद्दीन निवासी गोविन्दपुर खुर्द मुरादाबाद, नाजिर पुत्र अब्दुल हसन निवासी गोविन्दपुर खुर्द मुरादाबाद और अमन पुत्र मेंहदी हसन निवासी सहसपुर मुरादाबाद शामिल हैं। वहीं चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त में संपर्क में आए दो अन्य व्यक्ति अशोक पुत्र सीताराम और ऋषभ पुत्र अशोक निवासी मोहल्ला गायत्रीपुरम गोंडा को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी हुआ 120 केवी केबिल का टूटा ड्रम, एक पेंट का डिब्बा, एक कपड़ा तथा INTRA V20 वाहन बरामद किया है, जिसका उपयोग चोरी में किया गया था। गिरफ्तारकर्ता टीम में उप निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक रविप्रकाश यादव, उप निरीक्षक सौरभ वर्मा, कांस्टेबल राजेश यादव और कांस्टेबल निशांत सिंह शामिल रहे। इस चोरी मामले में परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि केबिल चोरी में संलिप्त सभी छह अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें