नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Jun 4, 2025 / Post views : 144
परसपुर( गोंडा ) : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुडावन पुरवा आटा में सोमवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब खाना बनाने गए युवक और उसके भाई के साथ विपक्षी द्वारा मारपीट की गई। ग्राम विजई पुरवा मधईपुर कुर्मी निवासी राजन मिश्रा अपने लेबर के साथ ग्राम जुडावन पुरवा में वरीक्षा के दौरान खाना बनाने का कार्य कर रहे थे तभी वहां पहुंचे शिव दूबे पुत्र मुन्ना उर्फ सत्य प्रकाश निवासी ग्राम दूबे पुरवा आटा ने उनके लेबरों को काम करने से रोक दिया। विरोध करने पर उसने राजन मिश्रा को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और लाठी, मुक्का, थप्पड़ से हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई मोहत मिश्रा को भी पीटा गया और जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गया। इस संबंध में परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित राजन मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन