Sat, 02 May 2026
Breaking News
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें : बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद वाराणसी प्रयागराज लखनऊ बैजलपुर | न्यूज़ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर प्रमुख मुख्य खबरें | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर , गोंडा : एजेंसी परिसर में कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह और सावित्री गैस एजेंसी के मालिक आशू सिंह के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल | परसपुर, गोंडा : लालापुरवा बालपुर जाट में तेज रफ्तार ईको कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 8 वर्षीय बच्ची की मौत, हाईवे जाम | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ सीतापुर उत्तर प्रदेश प्रयागराज बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ | शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गोरखपुर | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ सीतापुर गाजियाबाद | परसपुर , गोंडा : गरीबों के लिए फरिश्ता बनीं एसडीएम नेहा मिश्रा, दिव्यांग को दिलाई बैटरी ट्राई साइकिल | शेखर न्यूज़ पर 26 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या | उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें : बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद वाराणसी प्रयागराज लखनऊ बैजलपुर | न्यूज़ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर प्रमुख मुख्य खबरें | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर , गोंडा : एजेंसी परिसर में कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह और सावित्री गैस एजेंसी के मालिक आशू सिंह के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल | परसपुर, गोंडा : लालापुरवा बालपुर जाट में तेज रफ्तार ईको कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 8 वर्षीय बच्ची की मौत, हाईवे जाम | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ सीतापुर उत्तर प्रदेश प्रयागराज बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ | शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गोरखपुर | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ सीतापुर गाजियाबाद | परसपुर , गोंडा : गरीबों के लिए फरिश्ता बनीं एसडीएम नेहा मिश्रा, दिव्यांग को दिलाई बैटरी ट्राई साइकिल | शेखर न्यूज़ पर 26 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या | उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें : बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद वाराणसी प्रयागराज लखनऊ बैजलपुर | न्यूज़ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर प्रमुख मुख्य खबरें | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर , गोंडा : एजेंसी परिसर में कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह और सावित्री गैस एजेंसी के मालिक आशू सिंह के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल | परसपुर, गोंडा : लालापुरवा बालपुर जाट में तेज रफ्तार ईको कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 8 वर्षीय बच्ची की मौत, हाईवे जाम | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ सीतापुर उत्तर प्रदेश प्रयागराज बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ | शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गोरखपुर | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ सीतापुर गाजियाबाद | परसपुर , गोंडा : गरीबों के लिए फरिश्ता बनीं एसडीएम नेहा मिश्रा, दिव्यांग को दिलाई बैटरी ट्राई साइकिल | शेखर न्यूज़ पर 26 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या |

: सीएम योगी ने ट्रैफिक,पार्किंग और अफवाहों को लेकर दिए सख्त निर्देश,कहा-सड़कों पर न लगे वाहनों की कतारें,मेला क्षेत्र में अनाधिकृत वाहनों का प्रवेश वर्जित

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Tue, Feb 11, 2025 / Post views : 48

Share:

लखनऊ।सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ की व्यवस्थाओं की सोमवार देर रात समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर सीएम ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए हैं,ताकि महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

सीएम योगी ने शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में प्रयागराज,कौशाम्बी,कानपुर,सुल्तानपुर,अमेठी,वाराणसी, अयोध्या,मीरजापुर,जौनपुर,चित्रकूट,बांदा,प्रतापगढ़,भदोही, रायबरेली,गोरखपुर,महोबा और लखनऊ आदि जिलों/ज़ोन/रेंज में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों,मंडलायुक्तों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर महाकुम्भ की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

सीएम योगी ने प्रयागराज महाकुंभ मार्ग पर यातायात थमने न देने और पार्किंग स्थलों का सही उपयोग करने का निर्देश दिया।सीएम ने प्रयागराज समेत कई जिलों में ट्रैफिक जाम का संज्ञान लेते हुए निर्देश दिया कि हर दिशा से वाहन प्रयागराज आ रहे हैं। सड़कों पर वाहनों की कतार नहीं लगनी चाहिए। कहीं भी जाम की स्थिति नहीं हो।

सीएम योगी ने कहा कि विशेष सतर्कता और सावधानी बरतना जरूरी है।लिहाजा बसंत पंचमी की तरह व्यवस्था लागू की जाए,बेहतर ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट लागू करें, बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का सहयोग करें, पार्किंग स्थल से मेला परिसर के लिए शटल बसों की संख्या बढ़ाई जाए।सीएम ने कहा कि मेला परिसर में कोई भी अनाधिकृत वाहन का प्रवेश नहीं होना चाहिए।एक-एक श्रद्धालु को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।

सीएम योगी ने कहा कि टोल के नाम पर वाहनों का जाम नहीं लगना चाहिए, रेलवे स्टेशन पर भीड़ नहीं लगने दी जाए। सीएम ने कहा कि स्वच्छता प्रयागराज महाकुंभ की पहचान है।नदी हो या मेला परिसर लगातार सफाई कराएं।यह इतिहास का सबसे बड़ा मानव समागम है।

सीएम योगी ने कहा कि मेला क्षेत्र में आवागमन चलता रहे। अनावश्यक लोगों को न रोकें,कहीं भी भीड़ का दबाव न बनने पाए,मार्गों पर जाम नहीं होना चाहिए,स्ट्रीट वेंडर आदि को खाली एरिया में व्यवस्थपित करें। सीएम ने कहा कि लाखों श्रद्धालु वाराणसी और अयोध्या में भी पहुंच रहे हैं।चित्रकूट और मीरजापुर में भी बड़ी संख्या में लोगों का आगमन हो रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि अगले दो दिनों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसके दृष्टिगत सतर्कता-सावधानी बनाये रखें। होल्डिंग एरिया बनाकर लोगों को रोकें।भ्रामक सूचना/गलत जानकारी को प्रसारित करने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करें। आम जन को तत्काल सही सूचना उपलब्ध कराई जाए।

महाकुंभ में स्वच्छता को लेकर भी सीएम योगी ने विशेष ध्यान देने की बात की। सीएम ने कहा कि मेला क्षेत्र और संगम स्थल पर सफाई को निरंतर बनाए रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिले। इसके अलावा मेला क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और क्रेन,एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही।

सीएम योगी संत रविदास की जयंती के अवसर पर होने वाले आयोजन की व्यवस्थाओं को भी सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी कार्यक्रम संपन्न हो सकें।सीएम ने भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही,ताकि श्रद्धालुओं और आम जनता को सही सूचना मिल सके।प्रयागराज में तैनात 28 प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की भूमिका को सीएम ने महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के लिए कहा।

सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

सड़कों पर वाहन की कतार न लगे,कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए,कहीं भी सड़क पर वाहन खड़ा नहीं होने दें।वाहनों का मूवमेंट लगातार बना रहना चाहिए।

प्रयागराज से सीमा साझा करने वाले सभी जिलाधिकारी लगातार प्रयागराज प्रशासन से संपर्क-समन्वय बनाये रखें, वाहनों का मूवमेंट परस्पर समन्वय के साथ किया जाना सुनिश्चित करें,मेला क्षेत्र में भीड़ का दबाव न बने,आवश्यकता के अनुसार बैरीकेडिंग लगाई जाए। टोल के नाम पर जाम न लगने पाए।

प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति है। यह वो श्रद्धालु हैं जो अब स्नान करके अपने घर लौट रहे हैं।एक-एक श्रद्धालु को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है, इसके लिए रेलवे से संपर्क-समन्वय बनाकर ट्रेनों का लगातार संचालन सुनिश्चित कराया जाए। परिवहन निगम की अतिरिक्त बसें भी लगाई जाएं।

महाकुम्भ मेला क्षेत्र में आवागमन लगातार चलता रहे, अनावश्यक लोगों को न रोकें,कहीं भी भीड़ का दबाव न बनने पाए,मार्गों पर जाम नहीं होना चाहिए।यदि कहीं स्ट्रीट वेंडर आदि मार्गों पर हों तो उन्हें खाली एरिया में व्यवस्थपित करें, आवागमन लगातार जारी रहना चाहिए।

प्रयागराज से संबद्ध सभी मार्गों पर पुलिस पेट्रोलिंग जारी रखें, क्रेन,एम्बुलेंस की उपलब्धता रहे, रीवा मार्ग, अयोध्या-प्रयागराज, कानपुर-प्रयागराज, फतेहपुर-प्रयागराज, लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयागराज, वाराणसी-प्रयागराज जैसे सभी मार्गों पर कहीं भी यातायात अवरुद्ध नहीं होना चाहिए, प्रयागराज से वापसी के सभी मार्गों को लगातार खुला रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें