Fri, 25 Sep 2026
Breaking News
लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : यूपी एग्रीस कार्यक्रम के तहत मक्का व धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : यूपी एग्रीस कार्यक्रम के तहत मक्का व धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : यूपी एग्रीस कार्यक्रम के तहत मक्का व धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण |

: 500 साल, 76 युद्ध, 1200 करोड़ लागत, खत्म हुआ इंतजार ,भव्य राम मंदिर बनकर हुआ है तैयार..

रतनेश पाण्डेय दिनकर कार्यकारी संपादक / Thu, Apr 17, 2025 / Post views : 190

Share:

अयोध्या।राम नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर 1200 करोड़ रुपये की लागत से 56 महीनों में बनकर तैयार हुआ है।नागर शैली में निर्मित भव्य राम मंदिर 4.5 लाख क्यूबिक लाल पत्थरों से बना है।राम मंदिर सदियों पुराने संघर्ष और आस्था का प्रतीक है,राम मंदिर की स्थापत्य कला अद्भुत है,इसमें वैदिक परंपराओं का समावेश है,राम मंदिर का निर्माण भारत के सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय है।

राम मंदिर तकनीक व स्थापत्य का अद्भुत संगम

राम मंदिर तकनीक और स्थापत्य कला का अद्भुत संगम है। सदियों का संघर्ष,आस्था और इंतजार के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण अब पूरा हो चुका है,लेकिन अभी मंदिर परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है।राम मंदिर देश की सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है।राम जन्मभूमि विवाद वर्षों तक कोर्ट में चला। 9 नवंबर 2019 को देश की सर्वोच्च अदालत से राम मंदिर के हक में फैसला आया,इसके बाद भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हुआ।

राम मंदिर का नागर शैली में निर्माण

पत्थरों की नक्काशी,शिल्पकला और वैदिक परंपराओं का समावेश करते हुए राम मंदिर का निर्माण वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण बन गया है।नागर शैली में निर्मित राम मंदिर 380 फीट लंबा, 250 फीट चौड़ा और 161 फीट ऊंचा है।तीन मंजिला राम मंदिर में कुल 392 स्तंभ हैं, जो प्राचीन भारतीय शिल्पकला की गौरवगाथा कह रहे हैं।राम मंदिर की नींव 50 फीट गहरी पत्थरों की चट्टान पर बनी है।राम मंदिर एक हजार साल तक प्राक्रतिक आपदा से सुरक्षित रहेगा।

रामजन्मभूमि की मुक्ति के लिए हुए 76 युद्ध

राम मंदिर के लिए संघर्ष 1528 से चल रहा था।कहा जाता है कि बाबर का सेनापति मीर बाकी ने राम मंदिर को तोड़कर मस्जिद बना दी थी।साल 1949 तक हिंदुओं ने इस स्थल की मुक्ति के लिए 76 युद्ध लड़ा,कई लोग मारे गए,जिस लड़ाई के बाद राम मंदिर निर्माण की शुरुआत हुई,उसकी पूरी पटकथा 22-23 दिसंबर 1949 को लिखी गई,जब विवादित परिसर में रामलला का प्राकट्य हुआ।संघर्ष तो इसके बाद भी हुए और 1990 में सुरक्षा बलों की गोलियों से कारसेवकों की मौत और छह दिसंबर 1992 को ढांचा ध्वंस जैसी घटनाएं भी घटीं, लेकिन सफलता 1949 में लिखी गई संघर्ष की पटकथा को ही मिली।

राम मंदिर निर्माण के मुख्य पड़ाव

9 नवंबर 2019 को देश की सर्वोच्च अदालत से राम मंदिर के हक में फैसला आया।

25 मार्च 2020 की सुबह टेंट से अस्थायी मंदिर में रामलला विराजे।

पांच अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भूमि पूजन हुआ।

22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई।

14 अप्रैल 2025 को मुख्य शिखर पर कलश की स्थापना हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें