नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Jul 23, 2022 / Post views : 108
गोण्डा: परसपुर नगर के चौराहों व सड़कों व आसपास बेसहारा मवेशियों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है परसपुर नगर सीबीएन मार्ग पर यह छुट्टा मवेशी दिन रात फर्राहटा भरते हुए सड़कों पर दौड़ते रहते हैं अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं किया गया तो आम आदमी किसी बड़ा दुर्घटना का शिकार हो सकता है जिससे यह बेसहारा मवेशी राहगीरों , पैदल व बाइक सवारों को जी जंजाल साबित हो रहे हैं आतंक का पर्याय बन छुट्टा जानवर व सांड के उत्पात से किसानों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही है छुट्टा जानवरों के आतंक एवम सरपट दौड़ लगाने से किसानों की फसल चौपट हो रही है झुंड के झुंड यह छुट्टा जानवर सड़को पर दुर्घटना का पर्याय बन रहे हैं वहीं इसके जिम्मेदार संबंधित विभागीय अधिकारी मौन बने हुए हैं । परसपुर में बेनीमाधव जंग बहादुर इंटर कॉलेज और संस्कृत पाठशाला के पास छुट्टा जानवरों का आतंक बहुत है इस समय किसान दिन में धान रोपाई कार्य कर रहा है और रात में छुट्टा जानवर खेतों में जाकर नुकसान करते है ।
विज्ञापन
विज्ञापन