आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Thu, Apr 28, 2022 / Post views : 53
दिनांक 26/27.04.22 की रात्रि शहर अयोध्या के मस्जिदों में आपत्तिजनक पोस्टर, एवं मांस व धार्मिक पुस्तक की प्रति डालकर शहर मे दंगा फैलाने की कोशिश करने वाले 07 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना मे प्रयुक्त वाहन एवं मोबाइल बरामद
श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह एवं श्री शैलेश कुमार पाण्डेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद-अयोध्या महोदय द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयपाल सिंह के निर्देशन व श्रीमान् सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री पलाश बंसल एवं डा0 राजेश तिवारी क्षेत्राधिकारी यातायात, श्री आर0के0 चतुर्वेदी क्षेत्राधिकारी अयोध्या जनपद अयोध्या के कुशल पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे गठित टीम प्रभारी निरीक्षक कैण्ट श्री अरुण प्रताप सिंह एवं प्रभारी एस0ओ0जी0 उ0नि0 श्री रतन कुमार शर्मा मय हमराह पुलिस बल द्वारा दिनांक 26/27.04.2022 की रात मे शहर अयोध्या के मस्जिद कश्मीरी मोहल्ला, टाटशाह मस्जिद, घोसियाना रामनगर मस्जिद, ईदगाह सिविल लाइन मस्जिद एवं दरगाह जेल के पीछे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मांस एवं आपत्तिजनक पोस्टर एवं धार्मिक पुस्तक की प्रति डालकर दंगा फैलाने की कोशिश करने वाले 07 अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गई है।
उल्लेखनीय है कि उक्त घटना के सम्बन्ध मे दिनांक 27.04.2022 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 302/22 धारा 295/295ए भा0द0वि0, 303/22 धारा 295/295ए भा0द0वि0, 304/22 धारा 295/295ए भा0द0वि0, 305/22 धारा 295/295ए भा0द0वि0, मु0अ0सं0 307/22 धारा 295/295ए भा0द0वि0 पंजीकृत होकर विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्तगण 1.महेश कुमार मिश्रा पुत्र शीतला प्रसाद मिश्रा निवासी खोजनपुर थाना को0नगर, जनपद-अयोध्या, 2.प्रत्युष श्रीवास्तव पुत्र महेश श्रीवास्तव निवासी एल 757 आवास विकास कालोनी अमानीगंज थाना को0नगर, जनपद-अयोध्या, 3.नितिन कुमार पुत्र ज्ञान चन्द्र सिन्धी निवासी 858 रीडगंज हमदानी कोठी थाना को0नगर, जनपद-अयोध्या, 4.दीपक कुमार गौड़ उर्फ गुंजन पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी 8/10/54 नाका मुरावन टोला थाना को0नगर, जनपद-अयोध्या, 5.बृजेश पाण्डेय पुत्र हरीश चन्द्र पाण्डेय निवासी हौंसिला नगर थाना को0नगर, जनपद-अयोध्या, 6.शत्रुघ्न प्रजापति पुत्र रामप्रसाद निवासी 1/8/31 सहादतगंज कुम्हार मण्डी थाना कैण्ट जनपद अयोध्या,को आर0टी0ओ0 आफिस के निकट से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया कि महेश कुमार मिश्रा इस कार्य का मुख्य साजिशकर्ता रहा है और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हाल ही मे दिल्ली में घटित घटना के विरोध में बृजेश पाण्डेय के मकान मे साजिश रची गई तथा महेश मिश्रा के द्वारा फ्लैक्स/पम्पलेट आशीर्वाद फ्लैक्स लालबाग से खरीदा गया तथा प्रत्युष श्रीवास्तव के द्वारा चौक से गुदड़ी रोड दर्रे के पास मो0 रफीक बुक स्टोर से 02 कुरान की किताब एवं पम्मी कैप हाउस राजा गली चौक से टोपी खरीदी गई। आकाश द्वारा सुअर का गोश्त लालबाग से उपलब्ध कराया गया । दिनांक 26.04.2022 को रात्रि 10.00 बजे नाका वर्मा ढ़ाबा पर एकत्र हुए एवं वहां से खाना खाने के बाद बृजेश पाण्डेय के मकान आर0टी0ओ0 आफिस के निकट पहुँचे। मकान के अन्दर महेश मिश्रा एवं प्रत्युष श्रीवास्तव द्वारा फ्लैक्स पर आपत्तिजनक लेख अंकित किया गया। तत्पश्चात 04 मो0सा0 से सभी लोग बैठकर देवकाली बाईपास होकर देवकाली मन्दिर होते हुए बेनीगंज तिराहा पहुँचे जहां पर पीआरवी की गाड़ी देखकर बेनीगंज मस्जिद पर घटना नही कर सके और खुर्दाबाद होकर परिक्रमा मार्ग होते हुए कश्मीरी मोहल्ला मस्जिद मे जाकर कुरान शरीफ एवं सुअर का मांस तथा आपत्तिजनक पम्पलेट डाला गया तत्पश्चात एस0एस0बी0 स्कूल के पास से होकर साकेत प्रिन्टिंग प्रेस होते हुए थाना कोतवाली नगर के पीछे वाले रास्ते से निकलकर दर्रा के पास से राजकरन स्कूल के सामने से टाटशाह मस्जिद पर जाकर उसके सामने कुरान शरीफ एवं सुअर का मांस तथा आपत्तिजनक पम्पलेट डाला गया तत्पश्चात सीधे निकलकर टकसाल होते हुए खिड़की अली बेग के सामने से जीआईसी होकर जेल के पीछे गुलाब शाह दरगाह पर कुरान शरीफ एवं सुअर का मांस तथा आपत्तिजनक पम्पलेट डाला गया, उसके बाद जेल के पीछे से होकर पोस्टमार्टम हाउस के सामने से एसबीआई मेन ब्रांच के सामने से निकलकर तहसील चौराहा होकर ईदगाह सिविल लाइन पर पम्पलेट डाला गया तत्पश्चात तहसील चौराह होकर पोस्टमार्टम हाउस के सामने से निकलकर रेलवे क्रासिंग पार करने के बाद घोसियाना रामनगर मस्जिद पर कुरान शरीफ एवं सुअर का मांस तथा आपत्तिजनक पम्पलेट लगाने के बाद कौशलपुरी होकर पुनः आर0टी0ओ0आफिस के पास बृजेश पाण्डेय के मकान पर पहुँचे फिर वहां से सभी लोग अपने अपने घर चले जाने की बात बताई गई। इस घटना मे कुल 11 आदमी शामिल थे जिसमे से 04 अभियुक्त फरार हैं। अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
01- महेश कुमार मिश्रा पुत्र शीतला प्रसाद मिश्रा निवासी खोजनपुर थाना को0नगर जनपद अयोध्या
02- प्रत्युष श्रीवास्तव पुत्र महेश श्रीवास्तव निवासी आवास विकास कालोनी अमानीगंज थाना को0नगर अयोध्या।
03- नितिन कुमार पुत्र ज्ञान चन्द्र सिन्धी निवासी 858 रीडगंज हमदानी कोठी थाना को0नगर जनपद अयोध्या।
विज्ञापन
विज्ञापन