लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और आठ बार विधानसभा चुनाव जीत चुके रमापति शास्त्री को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है. इसके अलावा वरिष्ठ विधायक माता प्रसाद पांडेय (इटावा), सुरेश खन्ना (शाहजहांपुर), रामपाल (बालामऊ), फ़तेह बहादुर सिंह (कैम्पियरगंज) और जयप्रताप सिंह (बांसी) को भी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने के लिए नियुक्त किया गया है. इन सबकी नियुक्ति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की है. राज्यपाल 26 मार्च को प्रोटेम स्पीकर के साथ इन पांच विधायकों को भी शपथ दिलाएंगी.