धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Wed, Jun 24, 2026 / Post views : 15
लहरपुर सीतापुर नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग के सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।इस मौके पर सत्र के मुख्य अतिथि संभाग निरीक्षक गोपाल राम मिश्रा, प्रबंध समिति सदस्या प्रिया मेहरोत्रा ने सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती बंदना प्रस्तुत की।इस मौके पर विद्यालय की बहनों ने अतिथियों का चंदन कुमकुम एवं बैच लगाकर स्वागत किया। सत्र में उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और संस्कार उन्नत समाज की नींव हैं। मुख्य अतथि संभाग निरीक्षक गोपाल राम मिश्र ने संभाग के अंतर्गत हो रहे शैक्षणिक कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रबंध समिति सदस्य प्रिया मेहरोत्रा ने घोष प्रशिक्षण को एकता के सूत्र में पिरोने का सशक्त माध्यम बताया उन्होंने कहा कि घोष अनुशासन का प्रतीक है। नगर भाजपा अध्यक्ष विनीत जायसवाल व सभासद देवेश अवस्थी ने युवाओं और विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रिया मेहरोत्रा ने प्रबंध समिति की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन