Tue, 26 May 2026
Breaking News
शाम 4:00 तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश भारत | परसपुर , गोंडा : महीनों से केंचुआ गति से धीमी चाल में बन रहा नाला निर्माण, भीषण गर्मी में घंटों जाम से छात्र और राहगीर बेहाल | परसपुर, गोंडा : महंगाई, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम और नीट पेपर लीक के विरोध में सपा का जोरदार प्रदर्शन | परसपुर , गोंडा : जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए दी गई सौगात | Color Heading... : सपा के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में महंगाई के विरोध में आज निकाला जाएगा पैदल मार्च | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा / उमरी बेगमगंज : सास के अंतिम संस्कार में आया दामाद सरयू नदी में मगरमच्छ का हुआ शिकार, पत्नी रेखा और बेटी निक्की का रो-रोकर बुरा हाल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : "कांपती क्यों है सत्ता की छतरी, अदम के कदम की थाप से-व्यवस्था से टकराने वाले शायर थे अदम गोंडवी " | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं 29 मई से होंगी शुरू | Big News Shekhar News : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:30 बजे तक की प्रमुख खबरें | परसपुर, गोंडा : मुस्लिम युवकों ने हिंदू नाम से ज्योतिषी बन तंत्र-मंत्र के नाम पर की लाखों की ठगी, पांच गिरफ्तार | शाम 4:00 तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश भारत | परसपुर , गोंडा : महीनों से केंचुआ गति से धीमी चाल में बन रहा नाला निर्माण, भीषण गर्मी में घंटों जाम से छात्र और राहगीर बेहाल | परसपुर, गोंडा : महंगाई, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम और नीट पेपर लीक के विरोध में सपा का जोरदार प्रदर्शन | परसपुर , गोंडा : जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए दी गई सौगात | Color Heading... : सपा के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में महंगाई के विरोध में आज निकाला जाएगा पैदल मार्च | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा / उमरी बेगमगंज : सास के अंतिम संस्कार में आया दामाद सरयू नदी में मगरमच्छ का हुआ शिकार, पत्नी रेखा और बेटी निक्की का रो-रोकर बुरा हाल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : "कांपती क्यों है सत्ता की छतरी, अदम के कदम की थाप से-व्यवस्था से टकराने वाले शायर थे अदम गोंडवी " | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं 29 मई से होंगी शुरू | Big News Shekhar News : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:30 बजे तक की प्रमुख खबरें | परसपुर, गोंडा : मुस्लिम युवकों ने हिंदू नाम से ज्योतिषी बन तंत्र-मंत्र के नाम पर की लाखों की ठगी, पांच गिरफ्तार | शाम 4:00 तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश भारत | परसपुर , गोंडा : महीनों से केंचुआ गति से धीमी चाल में बन रहा नाला निर्माण, भीषण गर्मी में घंटों जाम से छात्र और राहगीर बेहाल | परसपुर, गोंडा : महंगाई, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम और नीट पेपर लीक के विरोध में सपा का जोरदार प्रदर्शन | परसपुर , गोंडा : जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए दी गई सौगात | Color Heading... : सपा के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में महंगाई के विरोध में आज निकाला जाएगा पैदल मार्च | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा / उमरी बेगमगंज : सास के अंतिम संस्कार में आया दामाद सरयू नदी में मगरमच्छ का हुआ शिकार, पत्नी रेखा और बेटी निक्की का रो-रोकर बुरा हाल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : "कांपती क्यों है सत्ता की छतरी, अदम के कदम की थाप से-व्यवस्था से टकराने वाले शायर थे अदम गोंडवी " | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं 29 मई से होंगी शुरू | Big News Shekhar News : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:30 बजे तक की प्रमुख खबरें | परसपुर, गोंडा : मुस्लिम युवकों ने हिंदू नाम से ज्योतिषी बन तंत्र-मंत्र के नाम पर की लाखों की ठगी, पांच गिरफ्तार |

: श्री अन्न के सेवन से कुपोषण मुक्त होगा समाज डीएम उज्जवल कुमार

/ Wed, Apr 5, 2023 / Post views : 69

Share:

गोण्डा"22 मार्च से चल रहे ‘पोषण पखवाड़े’ का हुआ समापन,

श्री अन्न से बनी रेसिपी से सजे स्टॉल, बच्चों ने दी मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, पुरस्कार व खिलौने पाकर खिले चेहरे।

जिले में 22 मार्च से चल रहे ‘पोषण पखवाड़े’ का बुधवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) की ओर से टाउन हॉल में समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया | इस मौके पर विभाग के 11 अलग-अलग स्टॉल सजाए गए, जिन पर श्री अन्न से बनी रेसिपी जैसे- बाजरे व ज्वार से बनी खीर, मक्के की पकौड़ी, चने व ज्वार का हलवा, ज्वार-रागी की रोटियाँ, पापड़ी व बिस्कुट आदि लगाए गए |

जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार व मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुणमौली ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की | इस मौके पर उन्होंने 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा चार बच्चों का अन्न प्राशन करवाया | साथ ही डीएम, सीडीओ व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने स्टालों का निरीक्षण किया तथा श्री अन्न से बने विभिन्न खाद्य पदार्थों को भी चखा | जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र गौतम ने मोटे अनाज से बने श्री गणेश की तस्वीर को स्मृति चिन्ह के रूप में डीएम को भेंट किया तथा सीडीओ को श्री अन्न से ही बनी पोषण परी भेंट की |

जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष पोषण पखवाड़ा में कुपोषण को दूर करने के लिए एक मूल्यवान संपत्ति के रूप में 'श्री अन्न' -जिसे सभी अनाजों की जननी कहा जाता है- को लोकप्रिय बनाने पर जोर रहा | मोटे अनाज आधारित खाद्य पदार्थों को पूरक पोषण से जोड़ने, घर-घर तक पहुँचने, आहार परामर्श शिविर आदि के आयोजन के माध्यम से पोषण-कल्याण के लिए श्री अन्न / मोटे अनाज को बढ़ावा देने और इन्हें लोकप्रिय बनाने के सकारात्मक प्रयास किये गए | वहीं सीडीओ एम.अरुणमौली ने कहा कि पोषण पखवाडा का उद्देश्य जनभागीदारी और जन आंदोलन के माध्यम से स्वस्थ भोजन और पोषण जागरुकता को बढावा देना है |

डीएम ने पखवाड़े के दौरान बेहतर कार्य करने के लिए सीडीपीओ अभिषेक दुबे, दुर्गेश गुप्ता, रमा सिंह व नीतू रावत, ब्लॉक स्तरीय कोऑर्डिनेटर नवाबगंज से अतुल कुमार सिंह, गोण्डा से इमरान, झंंझरी से रियाज़, मुुजेेहना से गायत्री शुक्ला, रुपईडीह से जितेंद्र व वजीरगंज से राजेंद्र को प्रशस्तिपत्र, मेडल देकर सम्मानित किया| इस दौरान जिले के समस्त सीडीपीओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियाँ, सहायिका, मुख्य सेविका, स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ, जनप्रतिनिधि तथा पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहे |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें