Sat, 17 Oct 2026
Breaking News
लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | एक और जोड़े को मिली मौत की सजा : मौत होने तक फांसी पर लटकाया जाए | अयोध्या : राम मंदिर परकोटे का निर्माण कार्य सौंपना बाकी | शेखर न्यूज़ लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 1:30 की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर सुबह 10:30 तक की प्रमुख खबरें | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | एक और जोड़े को मिली मौत की सजा : मौत होने तक फांसी पर लटकाया जाए | अयोध्या : राम मंदिर परकोटे का निर्माण कार्य सौंपना बाकी | शेखर न्यूज़ लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 1:30 की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर सुबह 10:30 तक की प्रमुख खबरें | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | एक और जोड़े को मिली मौत की सजा : मौत होने तक फांसी पर लटकाया जाए | अयोध्या : राम मंदिर परकोटे का निर्माण कार्य सौंपना बाकी | शेखर न्यूज़ लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 1:30 की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर सुबह 10:30 तक की प्रमुख खबरें |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: फोटो खिंचवाने के लिए बीजेपी सांसद रविकिशन ने रुकवाई तृणमूल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की कार

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Mon, Aug 1, 2022 / Post views : 183

Share:

सिनेस्टार शत्रुघ्न सिन्हा अपने आप में एक शख्सियत हैं। वो किस दल से सांसद हैं इससे उनकी लोकप्रियता में फर्क नहीं पड़ता। फिलहाल वो ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल से सांसद हैं। लोकसभा में उन्हें पहले ट्रेजरी बेंच में बैठने की जगह मिली थी। वहीं इस बार वो इसके उलट साइड में बैठे दिखते हैं। लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उनकी लोकप्रियता पहले की तरह से कायम हैं और बीजेपी सांसद के साथ संबंध भी।

बीजेपी के सांसदों और दूसरे नेताओं से वो किस कदर आत्मीय संबंध रखते हैं, इसकी एक बानगी पिछले दिनों देखने को मिली। बीते सप्ताह वो संसद के गेट नंबर चार पर अपनी कार के आने के इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान वहां गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन दिखाई दे जाते हैं। रवि उन्हें शत्रु भाई कहकर अभिवादन करते हैं तो शत्रुघ्न उसी गर्मजोशी वाले अंदाज में उनसे मिलते हैं। दोनों के बीच थोड़ी बहुत गुफ्तगू भी होती है।

उसके बाद शत्रुघ्न की कार आ जाती है और वो उसमें बैठकर निकल जाते हैं। लेकिन उसी दौरान वहां मौजूद मीडिया के लोग रविकिशन से शत्रुघ्न के साथ फोटो खिंचवाने का आग्रह करते हैं। रवि किशन कार में जा रहे तृणमूल सांसद को आवाज लगाते हैं। शत्रुघ्न आवाज सुनने के बाद अपनी गाड़ी रुकवाकर उतरते हैं और गर्मजोशी के साथ रविकिशन के साथ फोटो सेशन करते हैं। उसके बाद उककी कार अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो जाती है।

शत्रुघ्न की बेबाकी और दरियादिली देखकर मीडिया के लोग भी अभिभूत थे। वो जिस तरह से अपनी कार रोककर बाहर निकले और फोटो खिंचवाए उससे साफ दिखा कि वो पार्टी लाइन से काफी ऊपर हैं। उनकी लोकप्रियता अपने पुराने दल यानि भारतीय जनता पार्टी में बदस्तूर कायम है।

इस दौरान उन्होंने रविकिशन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें भोजपुरी स्टार समझकर एक दायरे में कैद न किया जाए। वो इससे कहीं ज्यादा के हकदार हैं। उनकी पकड़ भोजपुरी फिल्मों से बाहर भी है। वो बेहतरीन कलाकार भी हैं। उन्होंने अपने काम से अपनी पहचान बनाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें