आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Wed, Aug 10, 2022 / Post views : 34
नीतीश कुमार अब से कुछ देर बाद 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बनेंगे। नीतीश और तेजस्वी राजभवन पहुंच चुके हैं। शपथ के लिए दोपहर 2 बजे का समय तय है। राज्यपाल फागू चौहान दोनों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
शपथ समारोह में शामिल होने के लिए राबड़ी देवी भी राजभवन पहुंच चुकी हैं। हालांकि, तेजस्वी के पिता और राजद सुप्रीमो लालू यादव खराब सेहत की वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, शपथ से पहले नीतीश ने लालू से फोन पर बात की है।
इस बीच, महागठबंधन भाजपा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लोर टेस्ट के समय ही नए स्पीकर के लिए भी चुनाव होगा। महागठबंधन की ओर से स्पीकर की कुर्सी RJD को मिल सकती है। हालांकि, कांग्रेस ने भी स्पीकर की कुर्सी पर दावा किया है।
सियासी उठापटक के बड़े अपडेट्स...
नई कैबिनेट में संभावित मंत्रियों की सूची
1. RJD कोटे से- तेजप्रताप यादव, आलोक कुमार मेहता, अनिता देवी, जितेन्द्र कुमार राय, चन्द्रशेखर, कुमार सर्वजीत, बच्चा पांडेय, भारत भूषण मंडल, अनिल सहनी, शाहनवाज, अख्तरुल इस्लाम शाहीन,समीर महासेठ, भाई वीरेन्द्र, ललित यादव, कार्तिक सिंह, वीणा सिंह, रणविजय साहू, सुरेन्द्र राम
2. JDU कोटे से- विजय कुमार चौधरी, विजेन्द्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, उपेन्द्र कुशवाहा, शीला कुमारी, श्रवण कुमार, मदन सहनी, संजय कुमार झा, लेशी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज, जमां खान
3. कांग्रेस कोटे से- मदन मोहन झा, अजीत शर्मा, शकील अहमद खान, राजेश कुमार
4. हम (से) कोटे से- संतोष कुमार सुमन
विज्ञापन
विज्ञापन