आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Fri, Feb 23, 2024 / Post views : 202
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी (Manohar Joshi) का निधन हो गया है. उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली जहां उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद भर्ती कराया गया था. 21 फरवरी को 86 साल के मनोहर जोशी की तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें लेकर तुरंत हिंदुजा अस्पताल में पहुंचे. आईसीयू में डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए थी. शुक्रवार तड़के 3.02 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.
मनोहर जोशी का शव दोपहर 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रूपारेल कॉलेज, माटुंगा पश्चिम में उनके वर्तमान निवास पर अंतिम दर्शन करने रखा जाएगा. दोपहर 2 बजे उनकी शवयात्रा यात्रा शुरू होगी. राजकीय सम्मान के साथ दादर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
विज्ञापन
विज्ञापन