Sat, 27 Jun 2026
Breaking News
परसपुर, गोंडा : त्रिमुहानी घाट पर सरयू नदी में डूबने से वृद्ध की मौत, पांच घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद | परसपुर, गोंडा : ट्रेनिंग के दौरान हार्टअटैक से सीआरपीएफ हवलदार का निधन, सैनिक सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई | शेखर न्यूज़ उत्तराखंड दिल्ली और उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें...* | परसपुर, गोंडा : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी | परसपुर, गोंडा : आठवीं मुहर्रम पर परसपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में निकले जुलूस, गूंजे या हुसैन के नारे | इंडियन खाता धारकों ने कर्ज किसानों ने बैंक को गलत बताया : इंडियन बैंक ऋण विवाद और कोऑपरेटिव सोसायटी में करोड़ों की अनियमितताओं के आरोप, पीड़ितों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग | Color Heading... : *शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे...* | वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर : लहरपुर में चल रहा प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग ,2026, | परसपुर, गोंडा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 'योग गौरव सम्मान' से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया | राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खबरें : शेखर न्यूज़ पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खबरें | परसपुर, गोंडा : त्रिमुहानी घाट पर सरयू नदी में डूबने से वृद्ध की मौत, पांच घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद | परसपुर, गोंडा : ट्रेनिंग के दौरान हार्टअटैक से सीआरपीएफ हवलदार का निधन, सैनिक सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई | शेखर न्यूज़ उत्तराखंड दिल्ली और उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें...* | परसपुर, गोंडा : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी | परसपुर, गोंडा : आठवीं मुहर्रम पर परसपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में निकले जुलूस, गूंजे या हुसैन के नारे | इंडियन खाता धारकों ने कर्ज किसानों ने बैंक को गलत बताया : इंडियन बैंक ऋण विवाद और कोऑपरेटिव सोसायटी में करोड़ों की अनियमितताओं के आरोप, पीड़ितों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग | Color Heading... : *शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे...* | वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर : लहरपुर में चल रहा प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग ,2026, | परसपुर, गोंडा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 'योग गौरव सम्मान' से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया | राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खबरें : शेखर न्यूज़ पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खबरें | परसपुर, गोंडा : त्रिमुहानी घाट पर सरयू नदी में डूबने से वृद्ध की मौत, पांच घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद | परसपुर, गोंडा : ट्रेनिंग के दौरान हार्टअटैक से सीआरपीएफ हवलदार का निधन, सैनिक सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई | शेखर न्यूज़ उत्तराखंड दिल्ली और उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें...* | परसपुर, गोंडा : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी | परसपुर, गोंडा : आठवीं मुहर्रम पर परसपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में निकले जुलूस, गूंजे या हुसैन के नारे | इंडियन खाता धारकों ने कर्ज किसानों ने बैंक को गलत बताया : इंडियन बैंक ऋण विवाद और कोऑपरेटिव सोसायटी में करोड़ों की अनियमितताओं के आरोप, पीड़ितों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग | Color Heading... : *शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे...* | वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर : लहरपुर में चल रहा प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग ,2026, | परसपुर, गोंडा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 'योग गौरव सम्मान' से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया | राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खबरें : शेखर न्यूज़ पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खबरें |

: इंडिगो ने गुरुवार को भारत में निर्मित सैटेलाइट आधारित ऑग्युमेंटेड सिस्टम ‘गगन’ की मदद से राजस्थान के किशनगढ़ एयरपोर्ट पर ट्रायल उड़ान को सफलतापूर्वक लैंड करा दिया.

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sat, Apr 30, 2022 / Post views : 80

Share:

नई दिल्ली. इंडिगो ने गुरुवार को भारत में निर्मित सैटेलाइट आधारित ऑग्युमेंटेड सिस्टम ‘गगन’ (जीपीएस एडेड जीईओ ऑग्युमेंटेड नेविगेशन ) की मदद से राजस्थान के किशनगढ़ एयरपोर्ट पर ट्रायल उड़ान को सफलतापूर्वक लैंड करा दिया. इसे एयर नेविगेशन सिस्टम के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है.

भारत के अलावा यह तकनीक केवल यूएस, यूरोप और जापान में इस्तेमाल हुई है. इस सिस्टम का निर्माण भारतीय अतंरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने संयुक्त रूप से किया है. इसका परीक्षण इंडिगो के एटीआर-72 एयरक्राफ्ट पर किया गया है. इंडिगो के निदेशक व सीईओ रॉनजॉय दत्ता ने कहा कि ‘गगन’ नागरिक उड्डयन के लिए गेम चेंजर साबित होगा. उन्होंने कहा कि इससे हवाई यात्रा का आधुनिकीकरण होगा.

इससे क्या मदद मिलेगी

इस सिस्टम को डीजीसीए ने 2015 में अप्रोच विद वर्टिकल गाइडेंस (एपीवी-1) और एन-रूट (आरएनपी 0.1) परिचालन के लिए अनुमति दी थी. लोकलाइजर परफॉर्मेंस विद वर्टिकल गाइडेंस (एलपीवी) हवाईजहाज को बगैर किसी जमीन आधारित नेविगेशन इंफ्रास्ट्रक्चर के लैंड करने में मदद करता है. यह सेवा जीपीएस और ‘गगन’ जिओ स्टेशनरी सैटेलाइट्स पर निर्भर करती है. ‘गगन’ नेविगेशन की मदद से एयरक्राफ्ट को उतरने के लिए लेटरल और वर्टिकल निर्देश देगा. जैसे ही इस तकनीक को अंतिम अनुमति मिल जाएगी इसे देश की सभी कमर्शियल एयरलाइंस में इस्तेमाल के उपलब्ध करा दिया जाएगा. इससे उड़ानों को उन एयरपोर्ट्स पर उतरने में आसानी होगी जहां महंगी लैंडिंग प्रणाली मौजूद नहीं है. साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि यह उड़ानों में देरी की समस्या को कम करेगा और ईंधन की बचत बढ़ाएगा.

डीजीसीए का आदेश

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पिछले साल जुलाई में देश में सभी पंजीकृत विमानों को ‘गगन’ सिस्टम से लैस होने का आदेश दिया था. बयान में कहा गया था कि यह तकनीक छोटे हवाईअड्डों पर उपयोगी साबित होगी. गौरतलब है कि इंडिगो की ट्रायल उड़ान में भी डीजीसीए के अधिकारी बैठे थे.

एएआई ने मछुआरों के लिए भी विकसित की तकनीक

एएआई ने इंडियन नेशनल सेंटर फोर ओशिएनिक इंफॉर्मेशन सर्विस के साथ मिलकर ‘गगन’ मैसेज सर्विस भी लॉन्च की है. इसके जरिए मछुआरों व आपदा प्रभावित लोगों को बाढ़ और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के समय अलर्ट मैसेज भेजा जाएगा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें