आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Wed, Oct 11, 2023 / Post views : 103
जनपद गोंडा में इस समय जिला मुख्यालय सहित अधिकांश बाजारों में अतिक्रमण हटवाने का काम हो रहा है मगर नगर पंचायत परसपुर में विरोधियों को समाप्त करने में लगी है सरकारी मशीनरी राजनीतिक आकाओं के इशारे पर छुटभैय्या नेताओं की तूती बोल रही है खुलेआम अवैध खनन करके तालाबों को पाटकर कब्जा किया जा रहा है पिछले दिनों सामाजिक कार्यकर्ता डी एन सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर तालाबों एवं सरकारी जमीनों पर हो अनाधिकृत रूप से कब्जा हटाने एवं भूमाफियाओं व खनन माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग की गई थी मगर आज तक कोई कारवाई नहीं हो सकी तालाबों एवं सरकारी जमीनों पर कब्जा बादस्तूर जारी है वहीं अब राजनीति विरोधियों का अतिक्रमण के नाम पर उत्पीडन किया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन