नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Sep 12, 2023 / Post views : 31
करनैलगंज / गोंडा : थाना कटराबाजार क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना करनैलगंज में सूचना दी गयी कि दिनांक 31.08.2023 को थाना करनैलगंज क्षेत्र स्थित डिजिटल जायनोसिस सेन्टर नाम के पैथालॉजी सेण्टर में ईलाज कराने हेतु आयी थी। जहां पर पैथालॉजी संचालक/मालिक नईम उर्फ सोनू पुत्र नियाज द्वारा नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा घटना की जांच हेतु प्र0नि0 को0 करनैलगंज को निर्देशित किया गया था। जांच के दौरान घटना सही पायी गयी।
मंगलवार को थाना कोतवाली करनैलगंज पुलिस द्वारा डिजिटल जायनोसिस सेन्टर नाम के पैथालॉजी सेण्टर संचालक/मालिक नईम उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
पंजीकृत अभियोग-
विज्ञापन
विज्ञापन