नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Oct 28, 2023 / Post views : 33

परसपुर गोंडा : नगर पंचायत परसपुर में खुली नाली बेजुबानों के लिए साबित हो रही है जानलेवा
परसपुर : नगर पंचायत परसपुर में बालपुर रोड के किनारे बनी खुली नाली जो बेलई नाला तक जाती है यह नाली खुली है नगर पंचायत परसपुर का गठन हुए करीब सात साल बीत गया मगर ग्राम पंचायत परसपुर द्वारा निर्मित नाली के ऊपर ढकने का कार्य आज तक नहीं हो सका इस नाली का निर्माण तत्कालीन प्रधान स्वर्गीय राजदेव सिंह द्वारा कराया गया था नाली निर्माण के बाद उस स्लेप का ढक्कन आज तक नही लगाया गया। नाली खुली ही रह गई थी नगर पंचायत के गठन के बाद भी यह नाली अपने पूर्ववत स्थित में आज भी खुली है जिसके कारण आऐ दिन बेजुबान जानवर नाली में गिर जाते हैं कुछ दिन पूर्व सत्यनरायन सिंह के दुकान के सामने एक नाली में सांड की गिरकर मौत हो गई थी आज भी कामता कालोनी के सामने खुली नाली में एक बछड़ा गिर गया जिसको राहगीरों ने निकाल लिया अगर यह बछड़ा रात्रि में गिरता तो यह भी मौत के मुंह में चला जाता मगर खुली नाली अभी और बेजुबानों को मौत के मुंह में डाले जिम्मेदार कब जागेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन