नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Nov 27, 2023 / Post views : 122

परसपुर गोंडा : विकासखंड परसपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगा पुरवा में 48 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी गोंडा के तत्वावधान में 27 नवंबर दिन सोमवार को 75वीं वर्षगांठ पर अपने कालेज के निकटतम शहीदों की समाधि स्थल एवं स्वर्गीय फौजी लांस नायक महेश प्रताप सिंह की समाधि स्थल एवं मूर्ति पर दस बजे राष्ट्रीय कैडेट कोर एनसीसी दिवस मनाया जायेगा तत्पश्चात कैडेट मार्च , रक्तदान शिविर के साथ शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी । इस दौरान एनओ डॉ हरेंद्र कुमार यादव व पीटीआई आकाश सिंह की उपस्थित में कार्यक्रम की शुरुवात की जायेगी और कार्यक्रम के दौरान सभी एनसीसी कैडेट्स पूर्ण वर्दी में आयेंगे । इसकी जानकर दुर्गेश प्रताप सिंह ने दी ।
फौजी लांसनायक स्वर्गीय महेश प्रतापसिंह
स्थान : ग्राम पंचायत गंगापुरवा परसपुर
समय : 9:30 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन