Wed, 22 Jul 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर : धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बब्लू भैया की मनाई गई आठवीं पुण्यतिथि, समाधि स्थल पर दी गई श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; सर्राफा दुकानों में चोरी का हुआ खुलासा | डीएम की अध्यक्षता में लहरपुर सम्पूर्णसमाधान दिवस आयोजित : फरियादियों की उमड़ी भीड़ | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : गोंडा के होनहार आशीर्वाद द्विवेदी का IIT कानपुर में चयन, साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में बनाएंगे नई पहचान | सपा के कारण नहीं हुए समय पर पंचायत चुनाव : मंत्री ओ पी राजभर का बड़ा बयान | सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें...........* : सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें................. title | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर गूंजा राष्ट्र प्रथम का संकल्प, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में वन महोत्सव पर भव्य वृक्षारोपण, विधायक अजय सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के उपरांत भूमि पूजन कर किया पौधारोपण | बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ पर आज अभी तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर : धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बब्लू भैया की मनाई गई आठवीं पुण्यतिथि, समाधि स्थल पर दी गई श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; सर्राफा दुकानों में चोरी का हुआ खुलासा | डीएम की अध्यक्षता में लहरपुर सम्पूर्णसमाधान दिवस आयोजित : फरियादियों की उमड़ी भीड़ | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : गोंडा के होनहार आशीर्वाद द्विवेदी का IIT कानपुर में चयन, साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में बनाएंगे नई पहचान | सपा के कारण नहीं हुए समय पर पंचायत चुनाव : मंत्री ओ पी राजभर का बड़ा बयान | सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें...........* : सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें................. title | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर गूंजा राष्ट्र प्रथम का संकल्प, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में वन महोत्सव पर भव्य वृक्षारोपण, विधायक अजय सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के उपरांत भूमि पूजन कर किया पौधारोपण | बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ पर आज अभी तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर : धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बब्लू भैया की मनाई गई आठवीं पुण्यतिथि, समाधि स्थल पर दी गई श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; सर्राफा दुकानों में चोरी का हुआ खुलासा | डीएम की अध्यक्षता में लहरपुर सम्पूर्णसमाधान दिवस आयोजित : फरियादियों की उमड़ी भीड़ | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : गोंडा के होनहार आशीर्वाद द्विवेदी का IIT कानपुर में चयन, साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में बनाएंगे नई पहचान | सपा के कारण नहीं हुए समय पर पंचायत चुनाव : मंत्री ओ पी राजभर का बड़ा बयान | सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें...........* : सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें................. title | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर गूंजा राष्ट्र प्रथम का संकल्प, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में वन महोत्सव पर भव्य वृक्षारोपण, विधायक अजय सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के उपरांत भूमि पूजन कर किया पौधारोपण | बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ पर आज अभी तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें |

: कभी सुसाइड करने वाले थे नाटू-नाटू के कोरियोग्राफर: कंपोजर कीरवानी बेवक्त मौत के डर से संन्यासी बने थे, बेटा है नाटू-नाटू का सिंगर

रतनेश पाण्डेय दिनकर कार्यकारी संपादक / Mon, Mar 13, 2023 / Post views : 159

Share:

फिल्म 'RRR' के गाने 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। आखिरी बार 2008 में फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' के गाने 'जय हो' के लिए एआर रहमान को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर मिला था। इसके 15 साल बाद भारत को ये अवॉर्ड मिला है। 'जय हो' गाने को ऑस्कर तो मिला, लेकिन ये ब्रिटिश फिल्म थी।

ऐसे में 'नाटू- नाटू' ऑस्कर पाने वाला पहला ऐसा गाना है जो भारतीय फिल्म का है। इसे जूनियर एनटीआर और रामचरण पर फिल्माया गया, जिसका हुक स्टेप बनाने के लिए कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने 110 मूव्स तैयार किए थे। इस गाने को पहले ही गोल्डन ग्लोब मिल चुका है। यह गोल्डन ग्लोब हासिल करने वाला पहला भारतीय और एशियन गाना भी है।

इस गाने के बनने और बनाने वाले लोगों की कहानी काफी इंट्रेस्टिंग है। जिन कंपोजर एमएम कीरवानी को ऑस्कर मिला है, वो कभी असमय मृत्यु के डर से डेढ़ साल तक संन्यासी बनकर रह चुके हैं। इतना ही नहीं, वे बिना मुहूर्त देखे अपनी कार से भी नहीं उतरते। इस गाने को उन्हीं के बेटे काल भैरव ने आवाज दी है। वहीं गाने के स्टेप्स जिन पर दुनियाभर के लोग थिरक रहे हैं, उन्हें बनाने वाले कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित भी सुसाइड करते-करते रुके थे।

20 गाने लिखे गए थे, जिनमें से RRR के लिए चुना गया नाटू-नाटू
फिल्म का गाना नाटू नाटू दोस्ती पर बनाया गया है। इस गाने को बनने में पूरे 19 महीने लगे थे। चंद्रबोस ने फिल्म के लिए 20 गाने लिखे थे, लेकिन उन 20 में से नाटू-नाटू को फाइनल किया गया था। गाने का 90% हिस्सा सिर्फ आधे दिन में तैयार हो चुका था, हालांकि इसका 10% बचा हुआ भाग पूरा करने में 19 महीने लगे थे।

कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने गाने के स्टेप तैयार किए। फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली को ऐसे स्टेप्स चाहिए थे, जो दो दोस्त साथ में कर सकें, लेकिन स्टेप्स इतने पेचीदा भी न हों कि दूसरे इसे कॉपी न कर सकें। कोरियोग्राफर ने इस गाने का हुक स्टेप करने के लिए 110 मूव्स बनाए थे।

यूक्रेन के प्रेसिडेंट के पैलेस में हुई थी नाटू-नाटू की शूटिंग
गाना बनने के बाद इसकी शूटिंग अगस्त 2021 में यूक्रेन के कीव में स्थित प्रेसिडेंट के घर मारिंस्की पैलेस में हुई थी। 4 मिनट 35 सेकेंड के इस गाने की शूटिंग करीब 20 दिन में 43 रीटेक्स के बाद कंप्लीट हुई थी। गाने को कोरियोग्राफ करने में दो महीने लगे थे। जिसमें 50 बैकग्राउंड डांसर और करीब 400 जूनियर आर्टिस्ट थे।

नाटू-नाटू तेलुगु गाना है, हालांकि हिंदी में इसका ट्रांसलेशन नाचो-नाचो है। तमिल में गाने को नाट्टू-कूथू टाइटल के साथ रिलीज किया गया, वहीं कन्नड़ में इसका नाम है हाली नाटू और मलयालम में कारिनथोल।

रिलीज होते ही गाने ने बनाए कई रिकॉर्ड्स
नाटू-नाटू गाने को 10 नवंबर 2021 को रिलीज किया गया था। रिलीज के महज 24 घंटों बाद ही इसके तमिल वर्जन को यूट्यूब पर 17 मिलियन व्यूज मिले थे। वहीं सभी 5 भाषाओं में इसके कुल व्यूज 35 मिलियन थे। ये सबसे पहले 1 मिलियन लाइक्स पूरे करने वाला तेलुगु गाना था। फिलहाल सिर्फ हिंदी वर्जन के यूट्यूब पर 265 मिलियन व्यूज और 2.5 मिलियन लाइक्स हैं।

कभी सुसाइड करना चाहते थे गाने के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित
नाटू-नाटू गाने के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित के पिता एक समय हीरे के व्यापारी थे। पारिवारिक मतभेद के चलते 1993 में उनके परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। परिवार इतना गरीब हो चुका था कि पिता फिल्मों में डांस असिस्टेंट बन गए और प्रेम टेलर की दुकान में काम करने लगे। एक दिन गरीबी से तंग आकर प्रेम आत्महत्या करने चेन्नई के मरीना बीच चले गए थे। उन्हें लगा था कि आत्महत्या करने से डांस फेडरेशन के लोग परिवार को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देंगे।

सुसाइड से पहले प्रेम को ख्याल आया कि वो जिस साइकिल से बीच पर पहुंचे हैं वो उधार की है। अगर वो ऐसे ही मर गए तो साइकिल वाला परिवार को परेशान करेगा। इस सोच के साथ वो साइकिल रखने घर आ गए। घर आते ही उनके पिता का कॉल आया कि प्रेम को एक फिल्म में डांस एक्स्ट्रा का काम मिला है। काम मिलने ही प्रेम ने सुसाइड का ख्याल छोड़ दिया था।

सबसे पहले प्रेम ने विद्यार्थी फिल्म के लिए डांस कोरियोग्राफ किया। राजामौली वो गाना देखकर इतने खुश हुए कि उन्होंने कोरियोग्राफर का पता करवाया। जैसे ही पता चला कि गाने के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित हैं तो राजामौली ने खुद उन्हें कॉल कर पूछा कि क्या वो उनके बच्चों को डांस सिखा सकते हैं। इसके बाद राजामौली ने उन्हें फिल्म छत्रपति में बतौर कोरियोग्राफर काम दे दिया। इस फिल्म से ही जूनियर एनटीआर स्टार बने थे। वहीं प्रेम रक्षित को भी इसी फिल्म से पहचान मिली थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें