नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Jun 30, 2024 / Post views : 130
परसपुर, गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसन्तपुर में 14 मई को एक परिषदीय स्कूल में यूपीएस, उपकरण समेत खाद्यान्न सामान चोरी हो गया था। इस मामले में पुलिस ने शिक्षक की तहरीर पर घटना के 28 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद डेढ़ माह बाद चोरी प्रकरण में जाँच शुरू की गई। परसपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि जिले से आई फोरेंसिक टीम ने शनिवार को घटना स्थल पर पहुँचकर मामले का साक्ष्य संकलन किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन