जनार्दन पाण्डेय विशेष संवाददाता देवीपाटन अयोध्या मंडल / Fri, Nov 12, 2021 / Post views : 24
अयोध्या: कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद की किताब सनराइज ओवर अयोध्या में हिंदुओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की गई है. इससे अयोध्या के साधु-संत भी नाराज हैं. तपस्वी छावनी के महंत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने सलमान खुर्शीद के खिलाफ अयोध्या कोतवाली में केस दर्ज कराने के तहरीर दी है. खुर्शीद की किताब के पेज नंबर-113 पर हिंदुत्व और कुख्यात आतंकी संगठन ISIS और बोको हरम को एक समान बताया है, जिसकी जगतगुरु परमहंस आचार्य ने शिकायत की है. इस किताब के आने के बाद से हिंदू समाज व संतों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है.
विज्ञापन
विज्ञापन