Wed, 16 Sep 2026
Breaking News
भयंकर बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोग : भदफर तंबौर क्षेत्रों में लगभग सभी शारदा नदी के तटीय ग्रामों में घुसा पानी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में बर्तन कारोबारी की मौत, लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम,तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में घायल बर्तन कारोबारी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परिवार से नाराज महिला सरयू में डूबने पहुंची, ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | भयंकर बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोग : भदफर तंबौर क्षेत्रों में लगभग सभी शारदा नदी के तटीय ग्रामों में घुसा पानी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में बर्तन कारोबारी की मौत, लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम,तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में घायल बर्तन कारोबारी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परिवार से नाराज महिला सरयू में डूबने पहुंची, ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | भयंकर बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोग : भदफर तंबौर क्षेत्रों में लगभग सभी शारदा नदी के तटीय ग्रामों में घुसा पानी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में बर्तन कारोबारी की मौत, लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम,तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : मारपीट में घायल बर्तन कारोबारी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत | सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय की एसी में छिपा था सर्प : वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया गया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परिवार से नाराज महिला सरयू में डूबने पहुंची, ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास |

: यूपी के लोगों को मिलेगी 24 घंटे के अंदर गर्मी से राहत, 32 जिलों में बारिश की संभावना

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Wed, Jun 15, 2022 / Post views : 234

Share:

शेखर न्यूज़
लखनऊ।उत्तर प्रदेश के लोगों लिए मौसम विभाग का ताजा अनुमान बहुत राहत भरा है।आसमान से बरस रहे अंगारे से लोगों को राहत मिलने का समय आ गया है। मौसम विभाग के ताजे अनुमान के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान यूपी के बड़े हिस्से में बारिश शुरू हो जाएगी।मौसम विभाग ने यूपी के 32 जिलों में 15 जून तक बारिश होने की संभावना जताई है।इनमें पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक के कई जिले शामिल हैं। वहीं बुंदेलखंड के जिलों को फिलहाल किसी भी राहत की आस नहीं है।

पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज धूप की जगह बादलों ने अपना डेरा जमाना अभी से शुरू कर दिया है।इससे सूरज की तपन से थोड़ी राहत जरूर मिली है,लेकिन उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है।अगले 24 घंटे के दौरान जिन जिलों में मौसम बदल जाएगा और फुहारें पड़ सकती हैं।उन जिलो में मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, जौनपुर, बनारस, भदोही, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, देवरिया और आजमगढ़ है।इन जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

आपको बता दें कि इन जिलों में पिछले कई दिनों से दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के उपर दर्ज किया जा रहा है।अब मौसम में बदलाव से राहत मिलने की आस जगी है। 16 जून को बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के कुछ जिलों को छोड़कर पूरे यूपी में बारिश की संभावना है। राजधानी लखनऊ और आसपास के जिले भी इसमें शामिल हैं। संभावना है कि 18 जून तक रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। इसके आगे की तिथियों का अनुमान बाद में जारी किया जाएगा।

लखनऊ स्थित मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि इसे मानसूनी बारिश नहीं माना जाएगा। ये मानसून के आने से पहले होने वाली प्री मानसून बारिश है।मानसून के लिए अभी तीन से चार दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने ने बताया कि बिहार में मानसून का आगमन हो गया है।अभी तक के अनुमान के मुताबिक 17 या 18 जून को यूपी में मानसून का आगमन हो सकता है।अभी तक के हालात के मुताबिक मानसून के बहुत प्रबल होने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है।
Https://www.shekharnews.com

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें