रतनेश पाण्डेय दिनकर कार्यकारी संपादक / Sun, Nov 28, 2021 / Post views : 35
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए हैं। पुजारा (22) रन बनाकर जेमीसन की गेंद पर विकेटकीपर ब्लंडेल को अपना कैच दे बैठे। पिछली 40 पारियों से पुजारा ने शतक नहीं लगाया है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट शतक 3 जनवरी 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था।
वहीं, एजाज पटेल ने कप्तान अजिंक्य रहाणे (4) को आउट किया। इस साल रहाणे ने 12 मैच खेले हैं और उनके बल्ले से सिर्फ 411 रन निकले हैं। इस दौरान उनका औसत सिर्फ 19.57 का रहा है। उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है। उनके बल्ले से 2021 में सिर्फ 2 अर्धशतक निकले हैं। दोनों अनुभवी बल्लेबाजों के लगातार खराब प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर इन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं लोगों ने क्या-क्या कहा है।





विज्ञापन
विज्ञापन