आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Fri, Apr 22, 2022 / Post views : 104
जम्मू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से दो दिन पहले बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। जम्मू में सुंजवां और चड्ढा आर्मी कैंप के पास सुरक्षबलों पर आतंकियों ने फायरिंग की। इसके बाद शुरू हुए एनकाउंटर में 2 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। CISF का एक एएसआई एसपी पटेल इस एनकाउंटर में शहीद हो गया है, 5 जवान घायल हैं। बठिंडी में भी आतंकी हमला किया गया है।
LIVE अपडेट्स
बारामुला में 3 दिन से एनकाउंटर जारी, 4 आतंकवादी ढेर
बारामुला में 30 घंटे से एनकाउंटर जारी है। यहां 4 आतंकवादी मारे गए हैं। बुधवार रात यहां मुठभेड़ शुरू हुई थी। इसके बाद आतंकियों को घेर लिया गया था। गुरुवार को सुरक्षा बलों ने लश्कर कमांडर यूसुफ कुंतरू समेत 3 आतंकवादियों को ढेर किया था। आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ था। बारामूला में भी एनकाउंटर जारी है।
एनकाउंटर में एक ASI शहीद, 5 घायल
शहीद हुए जवान की पहचान CISF के ASI एसपी पटेल के रूप में हुई है। वहीं हेड कांस्टेबल बलराज सिंह, SPO साहिल शर्मा, हेड कांस्टेबल प्रमोद पात्रा, CISF कांस्टेबल आमिर सोरेन और एक अन्य जवान घायल हो गए हैं।
जम्मू में CISF की बस पर आतंकी हमला
इधर, शुक्रवार सुबह ही जम्मू के चड्ढा कैंप के पास सुबह करीब सवा चार बजे CISF के 15 जवानों को ड्यूटी पर ले जा रही बस पर आतंकियों ने हमला किया। CISF की जवाबी कार्रवाई के दौरान हमला करने वाले सभी आतंकी भाग निकले। इस हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
2018 जैसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे
10 फरवरी 2018 में सुंजवां के आर्मी कैंप पर जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन दस्ते ने हमला कर दिया था। इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए थे। अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जो आतंकी छिपे हैं, वे 2018 जैसी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, लेकिन सेना के हाई अलर्ट पर होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका।
खबरें और भी हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन