शुभम पाण्डेय विशेष संपादक / Sat, May 28, 2022 / Post views : 15
गोंडा में परिवहन विभाग के एक बाबू ने मसाज सेंटर न जाकर अपने कार्यालय को ही मसाज सेंटर बना लिया। घण्टों एक मसाज करने वाले से मुल्ला से मसाज कराता रहा। बाबू के मसाज कराने का वीडियो किसी ने बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसे लोग देख खूब चटकारे लगा रहे हैं।
कार्यालय में लगा रहता है दलालों का अंबार
मुख्यालय स्थित परिवहन विभाग का कार्यालय वैसे ही हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है। इस समय मसाज को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि बीजेपी सरकार में लाइसेंस बनाने से लेकर गाड़ी की फिटनेस रजिस्ट्रेशन सभी ऑनलाइन डिजिटल कर दिया है। इसके बावजूद यहां दलालों का अंबार लगा रहता है। जिसके कारण परिवहन विभाग का कार्यालय हमेशा चर्चा में बना रहता है।
रटीओ कार्यालय का एक वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है, जिसको देखकर लोग चटकारे लगा रहे हैं।हुआ यह की आरटीओ ऑफिस में स्थित आरटीओ अधिकारी चैम्बर के सामने ही वाहनों का फिटनेस का कार्य करने वाले एक बाबू का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बाबू स्वयं कार्यालय में अपने सीट पर बैठकर एक मूल्ला से मसाज करा रहा है।
आधे घंटे करवाया मसाज
बताया गया है कि यह मौलाना जो किसी कार्य से आरटीओ ऑफिस आया था। जिसे बाबू को खर्चा ना देना पड़े इसलिए वह बाबू का मसाज करना शुरू कर दिया। बाबू भी खूब मस्ती से मसाज कराते दिखाई दे रहे हैं। जबकि बाबू से संबंधित अन्य लोग जो फिटनेस का पेपर लेने गए थे। बाबू के मसाज को मूक दर्शक बनकर देखते रहे। करीब आधे घंटे तक मसाज कराने के बाद बाबू पूरी तरह से फिट हुए तो ऑफिस के कार्य में जुट गए और उपस्थित लोगों को उनके कागजात उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन