Tue, 29 Sep 2026
Breaking News
28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड के हमले में घायल दलित युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड के बाद प्रदर्शन में काजल निषाद और राजा निषाद पर मुकदमा |

: अफगान टीवी चैनल वो प्रोग्राम न दिखाएं, जिनमें महिला कलाकार हों, वुमन जर्नलिस्ट का हिजाब पहनना भी जरूरी

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Mon, Nov 22, 2021 / Post views : 166

Share:

अफगानिस्तान की तालिबान हुकूमत ने देश के तमाम टीवी चैनल्स को आदेश दिया है कि वो ऐसे प्रोग्राम बिल्कुल टेलिकास्ट न करें, जिनमें महिला कलाकार हों। रविवार को जारी फरमान में कई और बातें भी कही गई हैं। न्यूज चैनल्स से कहा गया है कि वो यह भी तय करें कि उनकी हर महिला जर्नलिस्ट अपनी रिपोर्ट्स टेलिकास्ट करते वक्त पारंपरिक हिजाब पहने हो।

कुछ दिन पहले अफगानिस्तान के सूचना एवं प्रसारण विभाग ने कहा था कि देश में चलने वाले तमाम टीवी चैनल्स को उनकी गाइडलाइन्स का पालन करना होगा। तालिबान ने 15 अगस्त को काबुल पर कब्जे के साथ ही पूरे मुल्क पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद से कई बंदिशें लागू की गई हैं।

अब नई गाइडलाइन्स
रविवार को तालिबान हुकूमत ने नई गाइडलाइन्स जारी कीं। इन्हें रिलीजियस गाइडलाइन कहा गया है। देश में मौजूद तमाम टीवी चैनल्स से कहा गया है कि वे सख्ती से इनका पालन करें। सबसे सख्त शर्त यह है कि अब सिर्फ वो ही ड्रामा या प्रोग्राम टेलिकास्ट किए जा सकेंगे जिनमें महिला एक्टर्स न हों।

न्यूज चैनल्स से कहा गया है कि वो उन एंकर्स या जर्नलिस्ट्स की रिपोर्ट्स टेलिकास्ट न करें जिनमें वे हिजाब न पहने हों। ऐसी फिल्में या प्रोग्राम प्रसारित नहीं किए जा सकेंगे जिनमें इस्लाम से संबंधित चित्र दिखाए गए हों।

परंपराओं का ध्यान रखें
गाइडलाइन्स में कहा गया है- ऐसे प्रोग्राम या फिल्में नहीं दिखाई जा सकतीं जो इस्लाम या अफगानिस्तान की परंपराओं के खिलाफ हों। तालिबान प्रवक्ता हाकिफ मोहाजिर ने कहा- हम साफ कर देना चाहते हैं कि ये नियम नहीं, बल्कि गाइडलाइन्स हैं। पूरी उम्मीद है कि देश में मौजूद टीवी चैनल्स इनका पालन करेंगे। तालिबान ने नई गाइडलाइन्स को सोशल मीडिया पर भी जारी किया, ताकि आम लोग भी इन्हें समझ सकें।

महिलाओं को अधिकार नहीं
तालिबान ने सत्ता संभालने के बाद वादा किया था कि इस बार महिलाओं को इस्लाम की हद में रहकर तमाम अधिकार दिए जाएंगे। हालांकि अब तक ऐसा हो नहीं रहा है। यूनिवर्सिटी और स्कूलों में महिलाओं के लिए नियम बेहद सख्त हैं। महिला जर्नलिस्ट्स को सड़क पर पीटा गया।

अफगानिस्तान में दो दशक से प्राइवेट मीडिया चैनल्स हैं। तालिबान के सत्ता में आने के बाद इन पर कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं। इसके बाद से कई चैनल्स तो बंद हो गए हैं। तालिबान ने 1996 से 2001 तक पहली बार अफगानिस्तान पर हुकूमत की थी। तब मीडिया न के बराबर था। फिल्मों और यहां तक कि म्यूजिक पर भी रोक लगा दी गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें