निर्मल दूबे ब्यूरो प्रमुख मिर्ज़ापुर / Wed, Feb 15, 2023 / Post views : 117
मिर्जापुर ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के देवहट गांव में मंगलवार को सुबह एक युवक ने मकान के दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में गर्डर पर लगे फंदे में लटककर जान दे दी। उसे कमरे में न पाकर खोजते हुए ऊपर कमरे में गई पत्नी ने फंदे में लटकते देख शोर मचाया। शोर सुनकर आए परिजन दरवाजा तोड़कर उसे पास के निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
मिर्जापुर ब्यूरो प्रमुख निर्मल दुबे
विज्ञापन
विज्ञापन