नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, May 28, 2024 / Post views : 173
परसपुर गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत चरहूँआ मौजा सितावी पुरवा निवासी एक व्यक्ति के द्वारा पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि शनिवार की सुबह तकरीबन दस बजे उसकी पुत्री को गाँव का ही एक युवक बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया। उन्होंने आरोप है कि उसकी बेटी को भगाने में उसके भाई व उसकी माँ का विशेष योगदान रहा है।
इस बावत परसपुर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर सितावी पुरवा चरहूँआ निवासी दीपक पाण्डेय तथा उसके सहयोगी भाई रवि उर्फ छोटू,जयप्रकाश व माता रामा देवी के खिलाफ विधिसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन