नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Jan 16, 2023 / Post views : 113
आम जनमानस व वाहन चालको को किया गया जागरूकः-
गोण्डा : पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर के निर्देशन में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के अनुरूप रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज ने "सड़क सुरक्षा माह" के तहत अम्बेडकर चौराहे से महिला आरक्षियो की दोपहिया रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा उपस्थित आम जनमानस व वाहन चालको को संबोधित करते हुए यातायात नियमों के पालन करने/कराने का संदेश दिया। दो पहिया वाहनों पर हेलमेट प्रयोग करने व दो ही सवारी बैठ कर चलने, चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट लगाकर चलने, हमेशा ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबधी प्रपत्रों को साथ रखने, यातायात के नियमों का पालन करने, एम्बुलेंस एवं अग्निशमन वाहन को पास दिए जाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन पर बात न करने, तेज गति से वाहन न चलाने, गलत साइड से ओवरटेकिंग न करने, वाहन की नियमित जाँच तथा सर्विस कराने व पर्यावरण को प्रदूषित न करने इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन