नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Jun 30, 2024 / Post views : 94
परसपुर, गोंडा : विकासखंड परसपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंगा पुरवा में द्वितीय पुण्य तिथि पर अमर शहीद लांस नायक महेश प्रताप सिंह फौजी की प्रतिमा पर सोमवार को सुबह दस बजे श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस कार्यक्रम में यूपी बटालियन गोंडा से आए हुए सैनिकों और क्षेत्रीय फौजियों द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस आयोजन की जानकारी दुर्गेश प्रताप सिंह ने दी है ।

विज्ञापन
विज्ञापन