Tue, 08 Sep 2026
Breaking News
परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास |

: गोंडा : गोंडा के नंदौर गांव में कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Oct 16, 2024 / Post views : 161

Share:

परसपुर, गोंडा : आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के सब्जी विज्ञान विभाग द्वारा ग्राम नंदौर, विकास खंड परसपुर, जिला गोंडा में दिनांक 16 अक्टूबर 2024 बुधवार को किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों को सगंधीय फसलों, मसालों और सब्जियों की उन्नत खेती तकनीकों की जानकारी दी गई।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जय प्रकाश सिंह की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन और सब्जी विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सी. एन. राम के प्रयासों से आयोजित किया गया। इस अवसर पर किसानों को सब्जी और मसाले के बीज पैकेट और लेमनग्रास के पौधे वितरित किए गए, ताकि उन्हें साल भर अपनी खेती में लाभ मिल सके।

वैज्ञानिक खेती पर जोर

प्रशिक्षण में कृषि विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती के लाभों पर चर्चा की। परियोजना के मुख्य अन्वेषक डॉ. अनिल कुमार ने सुगंधित फसलों की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सहायक अनुदेशक डॉ. आशीष कुमार सिंह ने बीजीय मसालों की वैज्ञानिक खेती पर जोर दिया। इसके साथ ही डॉ. संजीव सिंह ने जैविक खेती के महत्व को समझाया, और डॉ. अनूप सिंह चौहान, सहायक विकास अधिकारी (कृषि), परसपुर, गोंडा, ने हल्दी की वैज्ञानिक खेती के विषय में जानकारी दी।

किसानों की समस्याओं का समाधान

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों ने खेती से जुड़ी अपनी समस्याओं को विशेषज्ञों के समक्ष रखा, जिनका समाधान तुरंत वैज्ञानिकों द्वारा किया गया। इस शिविर में पूर्वांचल के विभिन्न प्रगतिशील किसान, जैसे नायब सिंह, उग्रसेन, राम दुलारे, गंगा प्रसाद, ननके, गुल्ले, देशराज, गीता देवी, और हीरा देई समेत लगभग 120 से अधिक किसान शामिल हुए। इसके अलावा कृषि विभाग के अधिकारी रोहित सिंह, निर्भय तिवारी, श्रीराम और श्रीकांत भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें